फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Peace on the indo-pak border, villagers still intimidated

सीमा पर शांति, ग्रामीण अब भी डरे-सहमे

Sun, 11 Jan 2015 09:45 PM IST
Updated Sun, 11 Jan 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
Peace on the indo-pak border, villagers still intimidated

सीमा पर फिलहाल शांति है। लेकिन, बीते दिनों पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी से वह अब भी डरे-सहमे हैं। हमदर्दी और हौसलाअफजाई के बावजूद गांवों में परिवार कदम रखने से कतरा रहे हैं। पड़ोसी देश की तरफ से नापाक हरकत के तहत की गई गोलाबारी के धमाकों की गूंज और उसके बाद का दृश्य याद करते ही सिहर उठते हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान द्वारा सीमावर्ती गांवों में कुछ पल की खामोशी के बाद गोलाबारी करना सामान्य सी बात होती जा रही है। कब पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन कर गांवों में कोहराम की स्थिति पैदा कर दे, कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन


इसकी वजह से सीमांत लोगों की रातों की नींद उड़ चुकी है। उन्हें हर वक्त बच्चों की प्रभावित हो रही पढ़ाई और उनके कैरियर की चिंता सताते रहती है। ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों को को हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलाबारी शुरू होते ही कड़ाके की सर्दी में उन्हें शिविरों में ले जाना पड़ रहा है, जहां सुविधाएं तो मिलती हैं, लेकिन उसमें घर जैसी बात नहीं रहती। इसकी वजह से वह कई तरह की परेशानियों के शिकार होते जाते हैं।

पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा

Peace on the indo-pak border, villagers still intimidated

ग्रामीणों के अनुसार पाकिस्तान का कोई ईमान नहीं है। उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। फ्लैग मीटिंग के कुछ ही समय बाद उस पार से गोलाबारी शुरू कर दी जाती है। इससे पुराने जख्म फिर से हरे हो जाते हैं।

साथ ही परिवार के अन्य सदस्य अपने को असुरक्षित महसूस करने लगते हैं। ग्रामीण बलबीर, राजू, गुरदास, अमीर चंद, महिला रतनो, तारो, शीलो, वीना ने बताया कि उनके गांव सीमा के बिलकुल पास होने के कारण वह अपने परिवार के सदस्यों को गांव में ले जाने से डर रहे हैं।

उनका कहना था कि सीमा पर फिलहाल शांति जरूर है, लेकिन उन्हें पाकिस्तान पर भरोसा नहीं है। यही कारण है कि अब भी लोग घरों में जाने से डर रहे। उन्होंने बताया कि पुरुष गांवों में जा रहे हैं, लेकिन मवेशियों को चारा डालने के बाद वह भी वापस सुरक्षित स्थानों की ओर आ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed