फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Peace in the state excluding stone pelting incident in Poonch

पुंछ में पत्थरबाजी की घटना को छोड़कर राज्य में शांति, डीजीपी बोले हालात काबू में

Wed, 07 Aug 2019 02:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 07 Aug 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
Peace in the state excluding stone pelting incident in Poonch
फाइल फोटो

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के दूसरे दिन मंगलवार को पुंछ में पत्थरबाजी की घटना को छोड़कर समूचे राज्य में शांति रही। पुलिस ने दावा किया कि अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजामों के बीच राज्य के तीनों क्षेत्रों में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि राज्य के किसी भी स्थान से अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं मिली है। जम्मू कश्मीर में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है।

विज्ञापन


पुंछ के बफलियाज इलाके में मंगलवार को कुछ लोगों ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने पथराव कर दिया। इसमें डीएसपी आपरेशन बिशन दुबे समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि, पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया। 
विज्ञापन


घाटी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। महत्वपूर्ण स्थलों के साथ ही संवेदनशील इलाकों में व्यापक पैमाने पर फोर्स की तैनाती की गई है। जम्मू शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में एहतियातन सैन्यकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने राज्य में रैलियों पर भी रोक लगा दी है। सभी शैक्षणिक संस्थानों को भी बंद करने का आदेश दिया गया था। शहर में मुख्य सड़कें सुनसान हैं और दुकानें व कारोबारी प्रतिष्ठान बंद पड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरतमंद लोगों को समुचित जांच और तलाशी के बाद ही आवाजाही की अनुमति दी जा रही है। श्रीनगर के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि शहर में जिन लोगों को अत्यावश्क काम पड़ रहा है उन्हें सख्त प्रतिबंधों के बावजूद आने-जाने की इजाजत दी जा रही है। यहां कुछ ही फ ोन एवं इंटरनेट कनेक्शन काम कर रहे हैं।
 

डोडा-किश्तवाड़ में कर्फ्यू, पांच जिलों में फोन सेवा ठप
जम्मू संभाग के डोडा व किश्तवाड़ में कर्फ्यू लगाया गया है। अन्य जिलों में धारा 144 है। राजोरी, पुंछ, रामबन, डोडा व किश्वाड़ में मोबाइल सेवा के साथ ही सभी प्रकार की फोन सेवा बंद कर दी गई है। कारगिल में फैसले के विरोध में ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने बंद का आयोजन किया। 

राज्यपाल मलिक ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया और किसी भी आकस्मिक घटना से निपटने के लिए लगातार निगरानी एवं तैयारी रखने की जरूरत पर जोर दिया। राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार राज्यपाल ने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया।

बैठक में राज्यपाल को बताया गया कि राज्य में कहीं से कोई अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है। लोग बाजारों में सामान खरीदते हुए देखे गए। अस्पताल में सेवाएं सुचारु है। बिजली पानी की आपूर्ति नियमित है। राज्यपाल ने सभी डीसी को निर्देश दिए कि वे मातहतों को विभिन्न इलाकों में भेजकर यह जांच कराएं कि लोगों को आवश्यक वस्तुओं की किसी प्रकार की कमी न झेलनी पड़ रही हो। 

आम लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। राज्यपाल ने घाटी में रुके हुए पर्यटकों से अपील की कि यदि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत हो तो वह नजदीकी पुलिस स्टेशन या संबंधित क्षेत्र के मजिस्ट्रेट से मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed