फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PDP youth wing chief Wahid Para arrested in conspiracy with terrorists

आतंकियों संग साजिश रचने में पीडीपी युवा विंग प्रमुख वाहिद पारा गिरफ्तार, महबूबा बोलीं- बेगुनाह है

Wed, 25 Nov 2020 10:20 PM IST
Vikas Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 25 Nov 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
PDP youth wing chief Wahid Para arrested in conspiracy with terrorists
पीडीपी युवा विंग प्रमुख वाहिद पारा - फोटो : amar ujala

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की युवा शाखा के अध्यक्ष वाहिद उर रहमान पारा को वर्ष 2019 के संसदीय चुनाव के दौरान आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों के साथ मिलकर साजिश रचने के आरोप में बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार कर लिया। एनआईए आतंकियों के साथ संलिप्तता को लेकर पारा से सोमवार से पूछताछ कर रही थी। हाल ही में उसने जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों के लिए दक्षिण कश्मीर में पुलवामा से अपना नामांकन कराया था। 

विज्ञापन


पारा दक्षिण कश्मीर खासकर आतंकवादग्रस्त पुलवामा में पीडीपी का अहम नेता था। उसका नाम निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह मामले की जांच के दौरान सामने आया था। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि जांच एजेंसी ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के युवा विंग नेता वाहिद उर रहमान पारा को नवीद बाबू-दविंदर सिंह मामले के संबंध में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, एनआईए ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों के साथ दविंदर के गठजोड़ की जांच के दौरान पाया कि एक अन्य आरोपी मीर पीडीपी नेता पारा के साथ घनिष्ट संपर्क में था।
विज्ञापन


डबल एजेंट था आतंकी मीर
अधिकारियों ने कहा कि पूछताछ के दौरान, मीर ने दावा किया था कि पीडीपी प्रत्याशी महबूबा मुफ्ती के लिए लोकसभा चुनाव के दौरान पारा ने वर्ष 2019 में सक्रिय रूप से प्रचार किया था। एनआईए मुख्यालय में पिछले दो दिनों से चल रही पूछताछ में पारा सहयोग नहीं कर रहे थे, इसलिए उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा। बताया कि मीर डबल एजेंट के रूप में सामने आया है। वह हिजबुल आतंकी नवीद बाबू के साथ पारा से भी पैसा और राजनीतिक लाभ ले रहा था। मीर को इसी वर्ष 11 जनवरी में निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह, हिजबुल आतंक नावेद बाबू और रफी अहमद राथर के साथ काजीगुंड में गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहिद बेगुनाह: महबूबा
श्रीनगर। पीडीपी यूथ विंग के अध्यक्ष वाहिद-उर-रहमान पारा की गिरफ्तारी के बाद पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर पारा का बचाव करते हुए  उसे बेगुनाह बताया। लिखा कि भाजपा देश भर में अनुच्छेद 370 का लाभ ले रही है। जब कश्मीरी इसके निरस्तीकरण पर सवाल उठाते हैं तो उन्हें जेल में बंद कर दिया जाता है। सभी जानते हैं कि किसके इशारे पर दविंदर सिंह काम करता था। दविंदर के साथ आदमी के साथ वहीद का कोई संबंध नहीं है उस पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। मुफ्ती ने राजनाथ सिंह के एक विडियो को ट्विटर पर अपलोडकर लिखा कि पीडीपी के इसी वाहिद की तब के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सरहाना की थी, जिसे आज एनआईए द्वारा आधारहीन आरोपों में गिरफ्तार किया गया। कोई संयोग नहीं है कि उन्होंने 20 नवंबर को डीडीसी के लिए अपना नामांकन दाखिल किया और अगले दिन ही एनआईए का सम्मन मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed