फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pdp workers allegedly attacked bjp candidate suresh raina, serious

जम्मू: मतदान से पहले भाजपा प्रत्याशी पर जानलेवा हमला

Sat, 20 Dec 2014 12:20 AM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
pdp workers allegedly attacked bjp candidate suresh raina, serious

भाजपा उम्मीदवार रविंद्र रैना पर शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। रैना को नौशेरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जीएमसी रेफर किया गया।

विज्ञापन


रैना के साथ एक अन्य भाजपा कार्यकर्ता मंजीत सिंह और रणदीप सिंह भी घायल हो गए। उनका नौशेरा अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। हमले की जानकारी मिलते ही देर रात बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता नौशेरा बस स्टैंड में जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीडीपी पर हमले का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार रैना सुंदरबनी में चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे। लंबेड़ी गांव के पास नेशनल हाईवे पर 12-15 लोगों ने उनकी गाड़ी रुकवाई और उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रैना के सिर और कंधे में गहरी चोट

pdp workers allegedly attacked bjp candidate suresh raina, serious

हमलावर मुंह में कपड़ा लपेटे हुए थे। इस दौरान उन्होंने उनके वाहन पर पथराव भी किया। रैना और मंजीत सिंह को घायल करने के बाद हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नौशेरा अस्पताल पहुंचाया। रैना के सिर और कंधे में गहरी चोट आई है।

जबकि मंजीत सिंह, रणदीप सिंह को भी समाचार लिखे जाने तक होश नहीं आया था। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पीडीपी कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया है। भाजयुमो ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा के बढ़ते आधार को देख पीडीपी बौखला गई है और गैर लोकतांत्रिक हमले कर रही है।

एसडीएम नौशेरा दिप्ती उप्पल का कहना है कि घटना के बाद नौशेरा में पुलिस की नफरी तैनात की गई है। उन्होंने इलाके में किसी तरह के तनाव से इंकार किया है।

हमलावरों की धरपकड़ के लिए छापामारी: एसएसपी

pdp workers allegedly attacked bjp candidate suresh raina, serious

एसएसपी राजोरी डा. हसीब मुगल ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उच्च पुलिस अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। हमलावरों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।

उधर, अंतिम चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर कई स्थानों पर राजनीतिक दलों के बीच झड़प हुई। मंजाकोट में पीडीपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई।

अखनूर में भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच झड़प हुई। नौशेरा में ही भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान नीना शर्मा के घर में घुसकर अन्य दल के लोगों ने बुरी तरह पीट डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed