आतंकी हमले में घायल पीडीपी कार्यकर्ता की मौत, घर में घुसकर मारी थी गोलियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल पीडीपी कार्यकर्ता मोहम्मद जमाल भट (65) ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (स्किम्स) में सोमवार को दम तोड़ दिया।
जमाल पर रविवार शाम को आतंकियों ने कुलगाम के जंगलपोरा स्थित उसके घर में दाखिल होकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें उसे कई गोलियां लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे श्रीनगर के स्किम्स रेफर किया गया। इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में जमाल पीडीपी का पोलिंग एजेंट भी रह चुका था।
शर्म की बात है उन कायरों के लिए जो अपने आपको मुसलमान कहते हैं: महबूबा
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में पीडीपी कार्यकर्ता की हत्या करने वाले हत्यारों को लताड़ा। कहा कि कश्मीर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी गर्दन पर हमेशा तलवार लटकी देखी और उन्हें अपने विश्वासों के लिए भुगतना पड़ा।
ट्वीट में लिखा, शोकाकुल। कश्मीर में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी गर्दन पर हमेशा तलवार लटकते देखी है और अपनी मान्यताओं के लिए उन्हें पीड़ित होना पड़ा। विडंबना है कि रमजान के महीने में इस्लाम के नाम पर इस तरह की नासमझ हिंसा जायज है क्या। इन कायरों पर शर्म करो जो खुद को मुसलमान कहते हैं। भाजपा के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे बर्बरतापूर्ण व अमानवीय कार्रवाई करार दिया है।