{"_id":"e68bc20b181e6df30a31300c1f35a620","slug":"pdp-will-clean-sweep-all-parties-mufti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीपी करेगी सब पार्टियों का सफाया : मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीपी करेगी सब पार्टियों का सफाया : मुफ्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 04 Dec 2014 09:06 PM IST
विज्ञापन
पीडीपी के संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा है कि पीडीपी की नीतियों का समर्थन करते हुए राज्य की अवाम ने चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। लोकसभा चुनाव में पार्टी के एजेंडे को समझते हुए लोगों ने कश्मीर संभाग की तीनों सीटें पीडीपी को दीं।
विज्ञापन
तब भी लोगों ने पार्टी की नीतियों को समझा और इतना वोट किया कि तीन सीटें मिलीं। पहले चरण में हुए मतदान में भी रिकार्डतोड़ मतदान हुआ। इससे साफ है कि विधानसभा चुनाव में भी पीडीपी सबका सफाया कर देगी। लोगों की समझ में आ चुका है कि राज्य के बिगड़े हुए राजनीतिक, आर्थिक और विकास को पटरी पर लाने के लिए पीडीपी का सत्ता में आना आवश्यक है।
विज्ञापन
वीरवार को मुफ्ती ने कश्मीर के बटमालू, ईदगाह और जैद्दीबल में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यदि आज पीडीपी राज्य में सत्ता बनाने की तरफ कदम बढ़ा रही है, तो इसके पीछे यही कारण है कि पार्टी ने हमेशा राज्य के विकास की तरफ ध्यान दिया।
विज्ञापन
अपनी जिम्मेदारी समझकर पार्टी ने राज्य के विकास कार्यों को अंजाम देने में मदद की। राज्य के विकास और प्रगति को पीडीपी का इंतजार है। नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस की सरकार ने राज्य को अंधकार में डूबो दिया।
पीडीपी ने तीन साल में राज्य के विकास को पटरी पर लाने की कोशिश की, लेकिन एनसी और कांग्रेस की सरकार ने सब कुछ पटरी से उतार दिया। राज्य के हालात ऐसे पैदा कर दिए, जिनको सुधारने में वक्त लगेगा। कहा कि लोग पीडीपी को एक उम्मीद के साथ देख रहे हैं। इन उम्मीदों को पार्टी किसी भी कीमत पर धराशायी नहीं होने देगी।