{"_id":"586f35a84f1c1ba37815b456","slug":"pdp-rally-on-mufti-mohammad-sayeed-s-death-anniversary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुफ्ती मोहम्मद सईद की बरसी पर रहेंगी महबूबा की ओर निगाहें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्ती मोहम्मद सईद की बरसी पर रहेंगी महबूबा की ओर निगाहें
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद की पहली पुण्य तिथि पर श्रीनगर और जम्मू में होने वाली दो बड़ी रैलियों में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर सबकी निगाहें रहेंगी। जम्मू रैली में महबूबा के मौजूद रहने पर अभी संशय है। हालांकि जम्मू के पीडीपी नेताओं ने मुख्यमंत्री से रैली में थोड़े समय के लिए ही सही मगर मौजूद रहने का आग्रह किया है।
जम्मू में दशहरा ग्राउंड गांधीनगर में होने वाली रैली में हजारों की संख्या में पीडीपी कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए पीडीपी नेता जुटे हुए हैं। कार्यक्रम आयोजन समिति के चेयरमैन पार्टी के उपाध्यक्ष सरदार रंगील सिंह का कहना है कि पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की पहली पुण्यतिथि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए भावनात्मक तौर पर भी काफी अहमियत रखती है।
पार्टी नेताओं की मानें तो जारी विधानसभा सत्र में विपक्षी दलों के तल्ख रवैये को देखते हुए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में मुफ्ती के एजेंडे पर चलने का संकल्प दोहराने के अलावा कई अहम घोषणाएं भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
पीडीपी के प्रवक्ता वेद महाजन का कहना है कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती श्रीनगर में मुफ्ती साहब की पहली पुण्यतिथि पर होने वाले कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगी। जम्मू में भी दशहरा ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में उन्हें मौजूद रहने का आग्रह किया है। इसके अलावा सांसद मुजफ्फर हुसेन बेग और कई मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

कालूचक से दशहरा ग्राउंड तक रैली निकालेंगे : वफा
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद
- फोटो : File Photo
वर्कर्स फोरम नगरोटा के पदाधिकारियों और पीडीपी नेताओं की वरिष्ठ नेता चौधरी हुसेन अली वफा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस अवसर पर वफा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की पहली पुण्य तिथि पर अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने को कालूचक से दशहरा ग्राउंड तक रैली निकाली जाएगी।
वफा ने कहा, मुफ्ती जम्मू कश्मीर को आत्मनिर्भर बनाना चाहते थे, ताकि यहां के लोगों का सम्मान बढ़े। बैठक में पूर्व एमएलसी रफीक शाह, मदन लाल चलोत्रा, बचन लाल, विक्रम सिंह, नदीप खान, शाहनवाज सूफी आदि मौजूद रहे।