बिजली-पानी पर पीडीपी ने सरकार को घेरा
भठिंडी और त्रिकुटा नगर में आयोजित पीडीपी की जन सभाओं के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता वेद महाजन ने कहा कि उमर सरकार का पिछले साल का कार्यकाल हर क्षेत्र में नाकाम साबित हुआ है और लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक मुहैया नहीं हुई हैं।
इस अवसर पर पीडीपी उम्मीदवार अमरीक सिंह रीन ने कहा कि बिजली, पानी से लेकर सड़कों की खस्ता हालत से लोग परेशान हैं। वहीं पीडीपी के जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार भारत चौधरी ने रियासती सरकार को बिजली परिदृश्य में सुधार लाने की अपील की है।