{"_id":"623e934cf1b3c911f23f8490","slug":"pdp-president-mehbooba-mufti-to-be-address-public-rally-in-ramban-today-completed-weekly-tour-of-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति: आज महबूबा मुफ्ती रामबन में जन रैली को करेंगी संबोधित, जम्मू का साप्ताहिक दौरा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति: आज महबूबा मुफ्ती रामबन में जन रैली को करेंगी संबोधित, जम्मू का साप्ताहिक दौरा पूरा
Sat, 26 Mar 2022 01:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:42 PM IST
सार
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती शनिवार को रामबन में जन रैली को संबोधित करेंगी। 15 अप्रैल तक एक बार फिर महबूबा मुफ्ती की जम्मू आने की योजना है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीपी की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती शनिवार को रामबन में जन रैली को संबोधित करेंगी। शुक्रवार को वह सड़क मार्ग से श्रीनगर के लिए दोपहर तीन बजे रवाना हुईं। वह रात बटोत में रूकीं। जम्मू का साप्ताहिक दौरा पूरा कर कश्मीर रवाना होने से पहले महबूबा ने जम्मू इकाई के पार्टी नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
पार्टी नेताओं के साथ महबूबा ने 15 अप्रैल तक एक बार फिर जम्मू आने की बात कही है। उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पार्टी नेताओं को जन संपर्क बढ़ाने के लिए कहा है। उन्होंने पार्टी नेताओं को प्रदेश प्रशासन के जन विरोधी फैसलों खासतौर से बुनियादी समस्याओं पर नियमित आधार पर सड़क पर उतरने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
जम्मू दौरे के दौरान महबूबा मुफ्ती ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों के विस्थापन के कारणों की जांच के लिए पैनल बनना चाहिए। गुजरात और दिल्ली दंगों की जांच के लिए भी पैनल गठित होना चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। पिछले आठ वर्षों से केंद्र की सत्ता में विराजमान भाजपा ने कश्मीरी पंडित विस्थापितों के पुनर्वास के लिए कुछ नहीं किया। अपनी नाकामी को छिपाने के लिए वह सांप्रदायिक कार्ड के तहत फिल्म का प्रचार कर रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं से महबूबा ने कहा कि वह भाजपा की विभाजनकारी और खतरनाक राजनीति से सतर्क रहें।
विज्ञापन