फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PDP leader Mehbooba Mufti meets Governor

BJP-PDP नेता गवर्नर से मिले, महबूबा ने भाजपा को समर्थन के लिए बोला-थैंक्स

Sat, 26 Mar 2016 07:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 26 Mar 2016 07:13 PM IST
सार

  • भाजपा नेता न‌िर्मल स‌िंह ने राज्यपाल को भाजपा व‌िधयकों का महबूबा मुफ्ती को समर्थन देने का पत्र सौंपा।
  • पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने के लिए दिए गए समर्थन पर भाजपा को धन्यवाद दिया। 

विज्ञापन
PDP leader Mehbooba Mufti meets Governor
- फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार बनेगी। पीडीपी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती और भाजपा के विधायक दल के नेता एवं उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डा. निर्मल सिंह ने राज्यपाल एन एन वोहरा से एक साथ मुलाकात की। 

विज्ञापन


महबूबा ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया और डा. निर्मल सिंह ने भाजपा की तरफ से समर्थन पत्र सौंपा। हालांकि शपथ ग्रहण की तारीख को दोनों पार्टियों बैठक कर तय करेगी। राज्यपाल से मुलाकात के समय महबूबा के साथ पीडीपी के दो सांसद मुज्जफर हुसेन बेग और तारिक हमीद कर्रा भी थे। भाजपा की तरफ से केवल डा. निर्मल सिंह ही मौजूद रहे। 
विज्ञापन


राज्यपाल से करीब आधे 40 मिनट की मुलाकात के बाद राजभवन से बाहर निकली महबूबा मुफ्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व से मिले आश्वासन से  वह संतुष्ट हैं और जम्मू कश्मीर में विकास को देश में मिसाल बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महबूबा ने कहा उनके पिता दिवंगत मुफ्ती साहब का सपना रियासत में विकास और शांति व खुशहाली का नया इतिहास लिखने का था जिसे पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। 

मंत्रालयों को लेकर मतभेदों के सवाल पर महबूबा ने मतभेदों से इंकार किया

PDP leader Mehbooba Mufti meets Governor
महबूबा मुफ्ती और अम‌ित शाह - फोटो : FILE

महबूबा ने कहा रियासत में सरकार गठन में करीब ढाई महीने की देरी का कारण एजेंडा आफ अलायंस को पुनर्स्थापित करना रहा। उन्होंने कहा पुनर्स्थापित किए गए एजेंडा आफ अलायंस के आधार पर राज्य सरकार चलेगी। 

महबूबा ने कहा जम्मू कश्मीर में देश का इकलौता मुस्लिम बहुल राज्य है। राज्य के धर्म निरपेक्ष ढांचे को ध्यान में रखते हुए पीडीपी भाजपा ने गठबंधन को बनाए रखा है। पत्रकारों के भाजपा पीडीपी में मंत्रालयों को लेकर मतभेदों के सवाल पर महबूबा ने मतभेदों से इंकार किया। 

वहीं डा. निर्मल सिंह ने कहा भाजपा की तरफ से राज्यपाल को पीडीपी के पक्ष में समर्थन पत्र सौंपा दिया गया है। उन्होंने कहा पीडीपी भाजपा में मंत्रालयों को लेकर कोई मतभेद नहीं है। गठबंधन सरकार में कुछ औपचारिकताएं होती हैं यह दोनों दल मिल बैठकर पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा शपथ ग्रहण की तारीख भी दोनों दल जल्द तय करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed