BJP-PDP नेता गवर्नर से मिले, महबूबा ने भाजपा को समर्थन के लिए बोला-थैंक्स
- भाजपा नेता निर्मल सिंह ने राज्यपाल को भाजपा विधयकों का महबूबा मुफ्ती को समर्थन देने का पत्र सौंपा।
- पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने के लिए दिए गए समर्थन पर भाजपा को धन्यवाद दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार बनेगी। पीडीपी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती और भाजपा के विधायक दल के नेता एवं उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डा. निर्मल सिंह ने राज्यपाल एन एन वोहरा से एक साथ मुलाकात की।
महबूबा ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया और डा. निर्मल सिंह ने भाजपा की तरफ से समर्थन पत्र सौंपा। हालांकि शपथ ग्रहण की तारीख को दोनों पार्टियों बैठक कर तय करेगी। राज्यपाल से मुलाकात के समय महबूबा के साथ पीडीपी के दो सांसद मुज्जफर हुसेन बेग और तारिक हमीद कर्रा भी थे। भाजपा की तरफ से केवल डा. निर्मल सिंह ही मौजूद रहे।
राज्यपाल से करीब आधे 40 मिनट की मुलाकात के बाद राजभवन से बाहर निकली महबूबा मुफ्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व से मिले आश्वासन से वह संतुष्ट हैं और जम्मू कश्मीर में विकास को देश में मिसाल बनाया जाएगा।
महबूबा ने कहा उनके पिता दिवंगत मुफ्ती साहब का सपना रियासत में विकास और शांति व खुशहाली का नया इतिहास लिखने का था जिसे पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
मंत्रालयों को लेकर मतभेदों के सवाल पर महबूबा ने मतभेदों से इंकार किया
महबूबा ने कहा रियासत में सरकार गठन में करीब ढाई महीने की देरी का कारण एजेंडा आफ अलायंस को पुनर्स्थापित करना रहा। उन्होंने कहा पुनर्स्थापित किए गए एजेंडा आफ अलायंस के आधार पर राज्य सरकार चलेगी।
महबूबा ने कहा जम्मू कश्मीर में देश का इकलौता मुस्लिम बहुल राज्य है। राज्य के धर्म निरपेक्ष ढांचे को ध्यान में रखते हुए पीडीपी भाजपा ने गठबंधन को बनाए रखा है। पत्रकारों के भाजपा पीडीपी में मंत्रालयों को लेकर मतभेदों के सवाल पर महबूबा ने मतभेदों से इंकार किया।
वहीं डा. निर्मल सिंह ने कहा भाजपा की तरफ से राज्यपाल को पीडीपी के पक्ष में समर्थन पत्र सौंपा दिया गया है। उन्होंने कहा पीडीपी भाजपा में मंत्रालयों को लेकर कोई मतभेद नहीं है। गठबंधन सरकार में कुछ औपचारिकताएं होती हैं यह दोनों दल मिल बैठकर पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा शपथ ग्रहण की तारीख भी दोनों दल जल्द तय करेंगे।