{"_id":"c46b1a728cc1b053da6b43fec43de32f","slug":"pdp-government-responsible-for-jahid-death-rashid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहिद की मौत के लिए पीडीपी जिम्मेदार : रशीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाहिद की मौत के लिए पीडीपी जिम्मेदार : रशीद
ब्यूरो/अमरउजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 22 Oct 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी के लंगेट से विधायक रशीद ने कश्मीर में पैदा तनावपूर्ण हालातों के लिए पीडीपी को जिम्मेदार ठहराया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर भी जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
नई दिल्ली से श्रीनगर लौटने के बाद पत्रकार वार्ता में रशीद ने कहा कि उनके मुंह पर काली स्याही पोतने वालों ने हिंदुस्तान की धर्म निरपेक्षता का काला चेहरा दिखाया है।
विज्ञापन
पीडीपी के वरिष्ठ नेता द्वारा उन पर जाहिद रसूल की मौत का आरोप लगाए जाने पर उन्होंने कहा कि मैं इस बात का जवाब देना ही पसंद नहीं करता क्योंकि पीडीपी ही मौत की जिम्मेदार है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे धर्म में गोमांस खाना जायज है और इसे खाने से हमें कोई नहीं रोक सकता। यहां 80 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है।
यहां गाय की बात होती है लेकिन उन कश्मीरियों की बात नहीं होती जो वर्षों से हिंसा और उत्पीड़न का शिकार हैं। उन्होंने ट्रक कंडक्टर की मौत के लिए भाजपा और पीडीपी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यहां गाय के आगे एक इंसानी जिंदगी की कीमत नहीं है।
इंजीनियर रशीद ने मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने यहां पर भाजपा आरएसएस जैसे मुस्लिम विरोधी तत्वों के लिए जगह बनाई है।
भाजपा के लोग बीफ का विरोध करते हैं लेकिन वह इस बात का जवाब दें कि उनके ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में भारत बीफ निर्यातक मुल्कों में सबसे आगे कैसे पहुंच गया।