{"_id":"2f07679c1403dddc1bac117fc00395f2","slug":"pdp-election-campaign-begins-in-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीपी ने कश्मीर में शुरू किया जनसंपर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीपी ने कश्मीर में शुरू किया जनसंपर्क अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, उड़ी
Updated Thu, 21 Aug 2014 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के मुख्य विपक्षी दल पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने कश्मीर संभाग के सीमांत इलाकों में जनसंपर्क अभियान का आगाज कर दिया है। सांसद मुजफ्फर हुसैन बेग ने उड़ी में इस सिलसिले में जनसभा को संबोधित करते हुए सत्ताधारी नेकां-कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जल्द ही रिहासती अवाम अपनी मर्जी ने नई हुकूमत का चयन करेगी।
विज्ञापन
बेग ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि रियासती अवाम की मुश्किलों में सिर्फ नेकां-कांग्रेस साझा सरकार ने ही इजाफा किया। पिछले साढ़े पांच साल से अधिक समय में सीमांत क्षेत्रों में विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ बयानबाजी हुई। बयानों के जरिये उपलब्धियों को राज्य सरकार ने गिनाया। जमीनी हकीकत सिर्फ संबंधित अवाम को मालूम है। इसलिए अवाम सिर्फ अब विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
पीडीपी सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी की प्राथमिकता उड़ी को एक व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाना है। इसलिए पीडीपी को अगर मौका मिला तो वह शहरी और ग्रामीण इलाकों के बीच विकास कार्यों में होने वाले भेदभाव को खत्म करेगी। जनसभा को पीडीपी के प्रदेश सचिव जावेद हुसैन बेग, उड़ी से पीडीपी प्रत्याशी राजा एजाज अली और डा. शब्बीर मंग्राल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन