फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PDP Demands Apology From UP Cm Yogi Adityanath Over Ali-Bajrang Bali Remark

हजरत अली के अपमान पर योगी मांगें माफी, बंद हो राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक व्यक्तित्व का इस्तेमाल

Thu, 29 Nov 2018 11:01 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 29 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
PDP Demands Apology From UP Cm Yogi Adityanath Over Ali-Bajrang Bali Remark
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : फाइल
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक चुनावी रैली में हजरत अली के बारे में की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगने के लिए कहा है। पार्टी ने अन्य लोगों से राजनीतिक लाभ के लिए देश में धर्म और धार्मिक व्यक्तित्व का इस्तेमाल बंद करने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन


यूपी के सीएम ने हाल ही में मुस्लिम नेताओं के साथ कांग्रेस नेता कमलनाथ की बैठक से संबंधित वीडियो लीक होने के बाद उन पर निशाना साधा। वीडियो में कमलनाथ को मुस्लिम समुदाय का 90 फीसदी मतदान सुनिश्चित कराने के लिए कहते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन


इसके बाद यूपी सीएम ने भोपाल में चुनावी रैली में कहा था कि कांग्रेस नेता कमलनाथ के बयान को पढ़ रहा था, उन्होंने कहा कि उन्हें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के वोट नहीं चाहिए। उन्हें केवल मुस्लिम वोट की आवश्यकता है। इस पर यूपी सीएम योगी ने कहा था कि आप अपने अली को अपने पास रखिए हमारे लिए बजरंग बली ही काफी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी भाषण में अली का नाम घसीटना निंदनीय
पीडीपी के वरिष्ठ नेता नईम अख्तर ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद के दामाद हजरत अली का इस्लाम में ऊंचा स्थान है। उनका नाम चुनावी भाषण में घसीटना निंदनीय है। अख्तर ने बयान जारी कर कहा कि भाजपा नेतृत्व व योगी आदित्यनाथ को उस भाषण के लिए निश्चित रूप से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए, जिसमें राजनीतिक लाभ के लिए हजरत अली का नाम लिया गया। उन्होंने कहा कि बड़ी राजनीतिक पार्टियां शासन और विकास की बात करने के बजाए अपने भाषण से यह बताने की कोशिश करती हैं कि मुस्लिम ही एकमात्र समस्या है, जिसका देश सामना कर रहा है। पीडीपी नेता ने कहा कि राजनीतिक परिदृश्य में देश के 20 करोड़ मुसलमानों की उपेक्षा नहीं की जा सकती है। मुस्लिमों ने इस देश के लिए अपना खून बहाया है और वह देश की संपदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed