फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pdp chief Mehbooba Mufti will soon vacate government residence

Kashmir: महबूबा मुफ्ती जल्द खाली करेंगी सरकारी आवास, बहन के घर शिफ्ट होने की तैयारी

Fri, 04 Nov 2022 10:23 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 04 Nov 2022 10:23 AM IST
सार

पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती जल्द ही श्रीनगर के गुपकार स्थित सरकारी आवास छोड़ सकती हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह अपनी बहन के घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहीं हैं। सामान शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
pdp chief Mehbooba Mufti will soon vacate government residence
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती जल्द ही श्रीनगर के गुपकार स्थित सरकारी आवास छोड़ सकती हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह अपनी बहन के घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहीं हैं। सामान शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन


पार्टी के एक नेता ने फोन पर बताया कि महबूबा मुफ़्ती ने सामान शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। वह श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हारवन से आगे उनकी सगी बहन जोकि अमरीका में रहती हैं के घर शिफ्ट होंगी। करीब 10-15 दिन लग सकते हैं क्योंकि अभी कुछ मरम्मत का काम चल रहा है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर एस्टेट विभाग ने 21 अक्तूबर को उन्हें गुपकार स्थित सरकारी बंगले को खाली करने का नोटिस जारी किया था। नोटिस की पुष्टि करते हुए महबूबा ने कहा था कि उन्हें सरकारी बंगला फेयर व्यू खाली करने का नोटिस मिला है। नोटिस में जम्मू-कश्मीर एस्टेट विभाग ने लिखा था कि अगर उन्हें (महबूबा) वैकल्पिक आवास की आवश्यकता है तो सरकार अनुरोध पर आवास प्रदान करने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि था कि फेयर व्यू से बेदखल करने का नोटिस कुछ दिन पहले दिया गया था। उन्होंने कहा था कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है और उम्मीद के अनुरूप है।

महबूबा ने कहा था कि हालांकि नोटिस में उल्लेख किया गया है कि बंगला जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के लिए है, लेकिन ऐसा नहीं है। यह स्थान मेरे पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद को दिसंबर 2005 में आवंटित किया गया था। जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था। इसलिए प्रशासन द्वारा बताया गया आधार सही नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह अदालत में नोटिस को चुनौती देंगी तो कहा कि वह अपनी कानूनी टीम से सलाह लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed