फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pdp chief mehbooba mufti said BJP used Kashmiri Pandits pain as weapon to garner votes across India

Jammu Kashmir: महबूबा मुफ्ती ने भाजपा को घेरा, कहा- वोट बैंक के लिए किया कश्मीरी पंडितों के दर्द का इस्तेमाल

Tue, 09 Apr 2024 05:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू कश्मीर
पीटीआई, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 09 Apr 2024 05:40 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने पूरे भारत में वोट बैंक बढ़ाने के लिए कश्मीरी पंडितों के दर्द को औजार के रूप में इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
pdp chief mehbooba mufti said BJP used Kashmiri Pandits pain as weapon to garner votes across India
महबूबा मुफ्ती - फोटो : एजेंसी

विस्तार

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने पूरे भारत में वोट बैंक बढ़ाने के लिए कश्मीरी पंडितों के दर्द को औजार के रूप में इस्तेमाल किया। उन्होंने अपने कश्मीरी पंडित पारिवारिक मित्र की शोक सभा के बाद संवाददाताओं से कहा, 'पंडित समुदाय के पास खुद इतने वोट नहीं हैं, लेकिन भाजपा ने उनके दर्द और पीड़ा का इस्तेमाल किया और उनके नाम पर वोट मांगती रही, उनके लिए कुछ नहीं किया।'

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ने कहा, 'जब से भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र ने सीधे जम्मू-कश्मीर का प्रशासन शुरू किया है, यहां तक कि जो कश्मीरी पंडित यहां रहते थे, वे भी चले गए हैं क्योंकि स्थिति ऐसी हो गई है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'देश में क्या हो रहा है? हमारे समुदाय के लोगों को पीट-पीट कर मार डाला गया... पीटा गया, मस्जिदों और मदरसों को ध्वस्त कर दिया गया, घरों को ध्वस्त कर दिया गया। हमारे देश के लोग, हमारे हिंदू भाई, धर्मनिरपेक्ष हैं। कई पंडित बहुत कठिन समय में यहां रहते हैं और मुस्लिम और हिंदू यहां पहले की तरह रहने के लिए तैयार हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी पर बोलते हुए महबूबा ने कहा कि समुदाय को किसी सरकार की मदद की जरूरत नहीं है। कहा, 'हमारे कश्मीरी पंडित भाई-बहन जम्मू या अन्य जगहों पर बहुत कठिन परिस्थितियों में रह रहे हैं, मुझे लगता है कि उन्हें यहां बसने के लिए किसी की मदद की जरूरत नहीं है - चाहे सरकार भाजपा की हो या महबूबा मुफ़्ती की या किसी और की। कश्मीर के लोग हम चाहते हैं कि कश्मीरी पंडित वापस आएं।'


उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी परिवार से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की। हालांकि, दोनों ने यह कहते हुए पत्रकारों से बात करने से इनकार कर दिया कि यह एक दुखद अवसर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed