{"_id":"5866992a4f1c1b265eeec784","slug":"pdp-bjp-mla-meeting-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा सत्र से पहले पीडीपी-भाजपा विधायकों की बैठक आज, तय होगी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा सत्र से पहले पीडीपी-भाजपा विधायकों की बैठक आज, तय होगी रणनीति
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 30 Dec 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
सीएम महबूबा मुफ्ती के साथ डिप्टी सीएम
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को गठबंधन सहयोगी दलों पीडीपी भाजपा विधायकों व विधान परिषद सदस्यों की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री आवास पर सायं साढ़े सात बजे बुलाई गई बैठक में सत्तापक्ष की विधान सभा व विधान परिषद के सत्र की रणनीति पर आखिरी मुहर लेगी।
पार्टी विधायकों के अनुसार मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने नए साल की पूर्व संध्या पर रात्रि भोज और विधानसभा सत्र से दोनों दलों के विधायकों व परिषद के सदस्यों को मुलाकात का न्योता दिया है। विपक्षी दल नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के विधानसभा सत्र से पूर्व तल्ख तेवरों को देखते हुए बैठक में सत्तापक्ष की रणनीति पर भी आखिरी मुहर लगेगी।
मुख्यमंत्री चाहती है कि विपक्षी दलों के विधानसभा सत्र के दौरान हंगामा व विभिन्न मुद्दों पर सरकार पर आरोपों का जवाब सत्तापक्ष एकजुट होकर दे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सत शर्मा ने मुख्यमंत्री की ओर से बुलाई गई बैठक की पुष्टि की है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि भाजपा के सभी विधायक बैठक में हिस्सा लेंगे। पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार सही दिशा में आगे बढ़ रही है और विधानसभा सत्र में विपक्ष का सामना करने को तैयार है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि जल्द ही एडुसेट के तहत टेली-क्लारूम शुरू होंगे। राज्य के सभी कालेजों को वाईफाई कनेक्टिविटी दी जा रही है।