फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PDP, BJP leaders meet Governor

बाजी फिसलती देख राजभवन दौड़े राम माधव

Thu, 29 Jan 2015 11:48 AM IST
Updated Thu, 29 Jan 2015 11:48 AM IST
विज्ञापन
PDP, BJP leaders meet Governor

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला की मुलाकात के बाद से तेजी बदले समीकरण ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं। राज्यसभा चुनाव में नेकां और कांग्रेस के बीच गठबंधन ने भाजपा और पीडीपी को चौकन्ना किया। बाजी हाथ से फिसलती देख भाजपा महासचिव राम माधव राजभवन दौड़ने पर मजबूर हुए।

विज्ञापन


उन्होंने गवर्नर के सामने सरकार गठन की दिशा में हुई प्रगति का ब्योरा पेश किया। पीडीपी महकमे में भी सक्रियता बढ़ी और सियासी उधेड़बुन के बादल छंटते दिखे। ताजा समीकरणों के बाद भाजपा और पीडीपी ने शीघ्र सरकार गठन के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 फरवरी को आने के बाद दूसरे सप्ताह में जम्मू कश्मीर में नई सरकार के गठन के संकेत हैं।
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा और पीडीपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए आपसी समझ के आधार पर अघोषित तालमेल कर लिया है। इसके तहत बिना शोर किए राज्यसभा की सभी चार सीटों पर कब्जा करने की योजना थी। इसी रणनीति के तहत भाजपा और पीडीपी ने दो-दो प्रत्याशी घोषित किए और एक-दूसरे के प्रत्याशियों के खिलाफ उम्मीदवार नहीं देकर जीत की राह आसान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेकां ने फारूक अब्दुल्ला के नाम कांग्रेस का समर्थन मांगा

PDP, BJP leaders meet Governor

इस बीच नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस में गठबंधन के प्रयास तेज हो गए। पहले नेकां ने फारूक अब्दुल्ला के नाम कांग्रेस का समर्थन मांगा। कांग्रेस ने फारूक के खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर अपने लिए समर्थन मांगा। पहले उमर हालांकि, आजाद के नाम पर समर्थन को तैयार नहीं थे।

बाद में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने फोन पर उमर से बातचीत कर सोनिया से उनकी मुलाकात तय कराई। सोनिया-उमर बैठक के बाद गठबंधन तय हो गया। आजाद संयुक्त प्रत्याशी बने और नेकां ने दो और प्रत्याशी खड़े कर भाजपा-पीडीपी की मुश्किलें बढ़ा दीं।

तेजी से बदले घटनाक्रम के बाद भाजपा आलाकमान की सक्रियता बढ़ी। इससे पहले भाजपा की पीडीपी से बातचीत कई दौर में हो चुकी थी। मंगलवार की रात को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की फोन पर पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद से बातचीत हुई। इसके बाद भाजपा नेताओं की गवर्नर से मुलाकात तय हुई।

आजाद को करना पड़ा नेकां नेताओं का इंतजार

PDP, BJP leaders meet Governor

भाजपा सूत्रों की मानें तो भाजपा ने राज्यपाल एन एन वोहरा को बता दिया है कि पीडीपी के साथ गठबंधन के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार हो गया है। फरवरी के दूसरे सप्ताह में पीडीपी और भाजपा के नेता एक साथ गवर्नर से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश कर सकते हैं।

राम माधव ने भाजपा विधायकों की बैठक में भी इसके संकेत दिए। उधर, पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर ने भी कहा है कि भाजपा से बातचीत अंतिम चरण में है। गठबंधन सरकार का गठन शीघ्र संभव है।

नेकां और कांग्रेस के गठबंधन ने भले ही भाजपा-पीडीपी को भयभीत किया हो लेकिन गुलाम नबी आजाद को समर्थन के मुद्दे पर नेकां में सहमति बड़ी मुश्किल से बनी। विधानसभा चुनाव में उमर और आजाद के बीच जुबानी जंग चरम पर पहुंच गई थी।

उमर ने सोनिया के आग्रह पर आजाद को समर्थन का मन बनाया। नामांकन के वक्त उमर नहीं पहुंचे और आजाद को नेकां के अन्य नेताओं का एक घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा।

बाद में नेकां के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र राणा और पूर्व मंत्री अजय सडोत्रा समेत अन्य नेकां नेता आए। तब आजाद ने पर्चा भरा। इस क्रम में एक दस्तावेज पर आजाद हस्ताक्षर करना ही भूल गए। बाद में उन्होंने दस्तावेज पर दस्तखत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed