{"_id":"377435b236fd2f99f00f8901089064e5","slug":"pdp-bjp-govt-in-j-k-mufti-to-be-sworn-in-as-cm-on-sunday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्ती एक मार्च को लेंगे शपथ, मंत्रियों के नाम तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्ती एक मार्च को लेंगे शपथ, मंत्रियों के नाम तय
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 27 Feb 2015 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा और पीडीपी के बीच गठबंधन के विधिवत ऐलान के बाद पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद एक मार्च को 11 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। दोनों दलों की ओर से मंत्रिमंडल के लिए नाम भी तय हो चुके हैं।
विज्ञापन
भाजपा के निर्मल सिंह को डिप्टी सीएम बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए मुफ्ती दिल्ली पहुंचे। दोनों दिग्गजों में मुलाकात हो चुकी है। इस मुलाकात के बाद न्यूनतम साझा कार्यक्रम का ऐलान कभी भी हो सकता है।
विज्ञापन
नई सरकार के लिए भाजपा और पीडीपी ने होमवर्क पूरा कर लिया है। भाजपा को विधानसभा अध्यक्ष का पद भी मिल सकता है। सीएम और डिप्टी सीएम के अलावा मंत्रिमंडल में 12 सदस्य हो सकते हैं।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से बालि भगत, लाल सिंह, शाम चौधरी, अब्दुल गनी कोहली, कवींद्र गुप्ता, सुनील शर्मा, सत शर्मा, चंद्र प्रकाश गंगा और सुख नंदन चौधरी के नाम चर्चा में हैं।
पीडीपी से नईम अख्तर, अब्दुल रहमान वीरी, हसीब द्राबू, अल्ताफ बुखारी, जुल्फिकार चौधरी और अब्दुल हक के नाम चर्चा में सबसे ऊपर हैं। पीपुल्स कांफ्रेंस के सज्जाद लोन को भाजपा कोटे से लिया जा सकता है।