फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PDP-BJP clear his position: Congress

पीडीपी-भाजपा अपनी स्थिति साफ करें: कांग्रेस

Mon, 25 Jan 2016 09:33 PM IST
Updated Mon, 25 Jan 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
PDP-BJP clear his position: Congress

रियासत में सरकार गठन पर बने संशय के माहौल के बीच सोमवार को शीतकालीन राजधानी जम्मू में प्रदेश कांग्रेस की कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सियासी परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा हुई और पीडीपी-भाजपा पर सियासी संशय का माहौल पैदा करने का आरोप लगाते हुए अपनी स्थिति को साफ करने को कहा गया।

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कहा गया कि राज्यपाल शासन लोकतांत्रिक सरकार का विकल्प नहीं है। दस माह तक गठबंधन सरकार चलाने वाली पीडीपी और भाजपा की सात जनवरी के बाद से सरकार गठन पर चुप्पी से साफ है कि दोनों पार्टियों में सब कुछ ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतांत्रिक सरकार के गठन की संभावनाओं को तलाशें

PDP-BJP clear his position: Congress
प्रदेशाध्यक्ष मीर ने कहा कि पीडीपी और भाजपा रियासत में संशय का माहौल पैदा कर रियासत की जनता को मुश्किल में डाल रहे हैं। इन दोनों पार्टियों को रियासत की जनता को जवाब देना चाहिए और अपनी स्थिति को साफ करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष परंपराओं को मजबूत करने के प्रति वचनबद्ध है और सांप्रदायिक और विभाजन की राजनीति करने वालों के नापाक इरादों को परस्त करके रहेगी।

इस अवसर पर राज्यपाल से आग्रह किया गया कि वह लोकतांत्रिक सरकार के गठन की संभावनाओं को तलाशें। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि पीडीपी-भाजपा की कोर कमेटी ने रियासत की जनता को मुश्किल में डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed