{"_id":"81e88a478033887f8e6cb76dc13448ee","slug":"pdp-and-bjp-two-sides-of-a-coin-omar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीपी, भाजपा एक सिक्के के दो पहलू : उमर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीपी, भाजपा एक सिक्के के दो पहलू : उमर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 06 Dec 2014 09:19 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी प्रधान उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी और भाजपा को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 को लेकर भी नरेंद्र मोदी और मुफ्ती सईद की सोच समान है।
विज्ञापन
बीरवाह विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को चुनाव बैठक को संबोधित करते हुए उमर ने कहा कि पीडीपी हो या भाजपा दोनों ही पार्टियां अनुच्छेद 370 का विरोध करती रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हैरानी होती है कि मुफ्ती साहब अनुच्छेद 370 पर खुलेआम चर्चा कर रहे हैं, जबकि अनुच्छेद 370 को कमजोर करने में मुफ्ती की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि साल 1953 और 1975 के बीच शेख मोहम्मद अब्दुल्ला 23 साल तक जेल में रहे और मुफ्ती सईद ने इस दौरान अनुच्छेद 370 के कटाव में अहम रोल अदा किया। उन्होंने कहा कि जो शख्स अनुच्छेद 370 का विरोध करता रहा है, वह अब इसके हक में बातें कर रहा है।
उमर ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस हमेशा से अनुच्छेद 370 के हक में पूरी ताकत के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि शेर-ए-कश्मीर शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के संघर्ष का नतीजे में अनुच्छेद 370 का फल जम्मू कश्मीर को मिला हुआ है और नेकां इसे कमजोर नहीं पड़ने देगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा और पीडीपी से रियासत के हितों को सुरक्षित रखने में नेकां अहम भूमिका निभाएगी और इस बार भी 1977 की तरह नेशनल कांफ्रेंस पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब होगी।