1,665 करोड़ से बदलेंगे रियासत में बिजली के हालात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर बिजली विभाग ने आज कहा कि उन्होंने इस साल आठ करोड़ 29 लाख रूपए बिल बकायदारों और अवैध कनेक्शन चलाने वालो से वसूल किए हैं।
जम्मू कश्मीर बिजली विभाग के आयुक्त सचिव धीरज गुप्ता ने यहां आयोजित एक बैठक में ये बात कही। गुप्ता ने कहा कि 8 करोड़ 29 लाख रूपए बकायदारों और अवैध कनेक्शन रखने वालों से इस साल वसूले गए हैं।
विधायक मियान अल्ताफ अहमद की अध्यक्षता में आयोजित हो रही एक बैठक में उन्होंने ये बात कही। उन्होंने बताया कि इस साल 48,077 निरीक्षण पूरे जम्मू कश्मीर में किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बिजली आपूर्ति प्रणाली को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। विधायक अल्ताफ ने भी बैठक में सख्ती से अवैध्ा कनेक्शनों पर पाबंदी लगाने का निर्देश दिया है।
बेहतर बनाई जाएगी व्यवस्था
राज्य भर में बिजली की आपूर्ति प्रणाली को कारगर बनाने के लिए किए जा रहे केन्द्र प्रायोजित और राज्य क्षेत्र की योजनाओं को जमीन पर ठोस परिणाम प्राप्त करने के लिए लागू किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ये बैठक पुनर्गठित त्वरित विद्युत विकास सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत हुई है। जिसमें 1,665 करोड़ रूपए प्रदेश के तीस कस्बों में लगाए जाएंगे, जिससे हाई वोल्टेज डिस्ट्रीब्यूट हो सके।
56 ऐसे स्टेशनों का सही किया गया है, जहां लंबे समय तक 33 केवी की नई लाइन बिछाई गई है 88 किमी और 294 किमी संवर्धित कर दिया गया है।
अल्ताफ ने भी सर्दियों के मौसम के दौरान क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर का समय से बदलने को सुनिश्चित करने के लिए , विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर का बफर स्टॉक की आवश्यकता पर बल दिया।