{"_id":"58bc30774f1c1b5453e7ea56","slug":"pawan-gupta-praise-jitendra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दलीय विधायक अचानक हुए पीएमओ राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह के मुरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दलीय विधायक अचानक हुए पीएमओ राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह के मुरीद
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 05 Mar 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र सिंह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की राज्य सरकार और भाजपा की नीतियों को कोसने वाले निर्दलीय विधायक पवन गुप्ता का सुर अचानक बदल गया। उधमपुर में आयोजित दोनों ही कार्यक्रमों में उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की तरीफ में कसीदे पढ़े।
विधायक के मुंह से इतनी तारीफ सुनकर डॉ. सिंह भी अचंभित थे। वहीं वहां मौजूद लोगों को भी सहज विश्वास नहीं हो रहा था। दोनों ही कार्यक्रम में जब विधायक पवन गुप्ता को बोलने का मौका मिला तो उन्होंने डॉ. जितेंद्र सिंह की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए।
पवन गुप्ता ने कहा- ‘जिस प्रकार का काम डॉ. सिंह ने ढाई वर्ष के कार्यकाल में किया है, उसको मैं सलाम करता हूं। उत्तर भारत में डॉ. जितेंद्र सिंह ने विकास की बहार लाई है।’ इसी तरह से दोनों स्थानों पर विधायक ने अपना ज्यादा समय डॉ. जितेंद्र सिंह की तारीफ करने में ही लगाया।
विज्ञापन
जब डॉ. जितेंद्र को बोलने का मौका मिला तो उन्होंने कहा- ‘अगर मुझे पता होता तो आज पवन गुप्ता मेरी तारीफ करने वाले हैं तो उनको बोलने का और समय देते। जब गुप्ता तारीफ कर रहे थे तो बीच में लगा कि वह किसी और की तारीफ कर रहे हैं।’ पवन गुप्ता की तारीफ दोनों ही कार्यक्रमों में चर्चा का विषय बना रहा।