{"_id":"6228934679338f25997aeb64","slug":"patwari-of-jammu-division-on-strike-demand-to-remove-other-problems-including-pay-discrepancy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन: जम्मू संभाग के पटवारी हड़ताल पर, वेतन विसंगति समेत अन्य समस्याओं को दूर करने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन: जम्मू संभाग के पटवारी हड़ताल पर, वेतन विसंगति समेत अन्य समस्याओं को दूर करने की मांग
Wed, 09 Mar 2022 05:15 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 09 Mar 2022 05:15 PM IST
सार
ऑल जम्मू-कश्मीर पटवार एसोसिएशन के बैनर तले पटवारियों ने धरना दिया। नारेबाजी और प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के संभागीय एग्जीक्यूटिव सदस्य विमल शर्मा और जिला प्रधान लोचन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
जम्मू में प्रदर्शन करते पटवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटवारियों ने वेतन विसंगतियों को दूर करने, पटवारखानों का निर्माण व अन्य लंबित मांगों के लिए हड़ताल जारी रखी। पटवारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पटवारियों ने कहा कि वेतन विसंगतियों को दूर न किए जाने के कारण हजारों पटवारी हर वर्ष आर्थिक परेशानियों का सामना करते हैं। मांगों को सरकार के सामने रखने के बाद भी पूरा नहीं किया जा रहा है।
ऑल जम्मू-कश्मीर पटवार एसोसिएशन के बैनर तले पटवारियों ने धरना दिया। नारेबाजी और प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के संभागीय एग्जीक्यूटिव सदस्य विमल शर्मा और जिला प्रधान लोचन सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पटवारियों को पटवारखाने की जरूरत है।
पटवार खाने में ही रिकार्ड को सही तरह से रखा जा सकता है और रिकार्ड के गुम होने की भी आशंका नहीं होगी। मौजूदा समय में ये हालात हैं कि पटवारी अपने स्तर पर किराए पर कमरा लेकर कार्यालय चला रहे हैं। इससे हमेशा रिकार्ड के भी गुम होने का डर रहता है।
विज्ञापन
सरकार की तरफ से इसके लिए एक रुपये का भी योगदान नहीं है। इसी कारण पटवारियों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वेतन विसंगतियों की मांग को भी पूरा नहीं किया जा रहा है। कम पे-ग्रेड के कारण उनको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पटवारियों ने कहा उनकी मांग है कि जम्मू में पटवारी पर दर्ज एफआईआर को जल्द रद्द किया जाए, ताकि पटवारी किसी परेशानी के काम कर सके। जब तक सरकार मांगों को पूरा नहीं करती है, तब तक हजारों पटवारी काम छोड़कर हड़ताल पर बैठे रहेंगे।