फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   patnitop hill station in Jammu

शिमला से हो गए हैं बोर तो स्कीइंग लिए यहां आएं

Tue, 22 Jul 2014 05:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, जम्मू
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 22 Jul 2014 05:56 PM IST
विज्ञापन
patnitop hill station in Jammu

अगर आप वैष्णों देवी के दर्शन के लिए जा रहे तो आप अगर पटनीटोप नहीं गए तो शायद यह यात्रा अपकी अधूरी रह सकती है। खूबसूरत पहाड़ों और हरे भरे जंगलों से घिरा यह हलि स्टेशन आपको जरुर लुभा सकता है।

विज्ञापन


वैसे तो पटनीटोप एक व्यस्त हिल स्टेशन है लेकिन फिर भी आप यहां प्रकृति का आनंद उठा सकते है जो हमेशा बांहे पसारे आपको स्वागत के लिए तैयार रहता है।

एक हिल स्टेशन पर अपनी पूरी सुंदरता के साथ यहां का मनमोहक पठार 2,024 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां घास के मैदान पाइन के घने और हरे भरे पेड़ो से घिरे हैं। इतनी ऊंचाई पर स्थित यह मनोरम स्थान अपनी सुंदर पगडंडियों के कारण एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है।
विज्ञापन


यहां मीठे पानी के बर्फीले, ठण्डे तीन झरने हैं और कहा जाता है कि इनमें औषधीय गुण है। पटनीटोप पिकनिक के लिए एक अच्छा स्थान है और यहां से पहाड़ों के मनोहारी दृश्य दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठण्ड के मौसम में यहां आम तौर पर बर्फ की मोटी पर्त जमा हो जाती है और इस प्रकार स्काइंग सहित कई प्रकार के बर्फ के खेल खेलने का अवसर मिलता है। जम्मू से पटनीटाप तक के सफर को आप मात्र तीन घंटे में पूरा कर सकते हो। उधमपुर जिले में आने वाले इस पर्यटन स्थल में वर्ष भर पर्यटकों तांता लगा रहता है।

अगर आप कश्मीर में स्कीइंग का मजा लेना चाहते हैं तो पटनीटोप में इसका आनंद उठा सकते हैं। यहां एक सप्ताह में स्कीइंग सिखाने का प्रबंध अब जम्मू−कश्मीर पर्यटन विकास निगम की ओर से किया जाता है। इसके अतिरिक्त पटनीटाप में अक्टूबर में पैराग्लाइडिंग का भी आनंद लिया जा सकता है। पटनीटाप से जुड़े नत्थाटाप और सनासर क्षेत्र पैराग्लाइडिंग के लिए विकसित किए गए हैं।


पटनीटाप की समुद्रतल से ऊंचाई श्रीनगर से भी अधिक है। यहां की धुंध और कोहरे के बीच सुबह की सैर का अपना अलग ही आनंद है। पटनीटाप की सैर पर आने वाले पर्यटकों को अपने साथ गरम कपड़ों का इंतजाम करके आना चाहिए फिर चाहे वह गर्मियों में ही क्यों न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed