फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Passing Out Parade of 5th BRTC batch of 790 constables of Jammu & Kashmir Police

कड़ी कमांडो ट्रेनिंग के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिले 790 जवान, आतंकियों-पत्थरबाजों की अब खैर नहीं

Sun, 26 Aug 2018 12:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 26 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Passing Out Parade of 5th BRTC batch of 790 constables of Jammu & Kashmir Police
- फोटो : ANI
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा इलाके में स्थित पुलिस के कमांडो ट्रेनिंग सेंटर से शनिवार को 790 कांस्टेबल 12 महीने का प्रशिक्षण लेकर पासआउट हुए। राज्यपाल के सलाहकार बीबी व्यास ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। 
विज्ञापन


व्यास ने कहा कि पुलिस के जवानों को आने वाले वक्त में और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आने वाले महीनों में लोकल बॉडीज और पंचायती चुनाव होने हैं। पुलिस महानिदेशक डॉ. एसपी वैद कहा ने कि जम्मू-कश्मीर पुलिस को दोहरी चुनौती के साथ जूझना पड़ता है। एक तरफ आतंकवाद और दूसरी तरफ पत्थरबाजी व कानून व्यवस्था की स्थिति। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि जैसे सलाहकार बता रहे थे कि हमें हर फाइनेंस कमीशन में रियासत का करोड़ों रुपयों का नुकसान होता है। इसलिए यह एक अच्छा मौका है कि जो जवान चुनकर आएंगे, उस पैसे को वह खर्च करेंगे। वैद ने कहा कि इससे नियुक्ति और विकास होगा। ईद पर पुलिस जवानों सहित भाजपा कार्यकर्ता की हत्या पर उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान 90 के दशक से इन चुनौतियों से जूझ रहे हैं। पाकिस्तान हालात खराब करने की लगातार कोशिश करता रहता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

हर परिस्थिति से मुकाबले को तैयार जवान

Passing Out Parade of 5th BRTC batch of 790 constables of Jammu & Kashmir Police
मैं जब भी किसी फौजी या पुलिस वाले को देखता था, तो अच्छा लगता था। मैं देश की सेवा करना चाहता हूं इसलिए पुलिस में ज्वाइन किया। आज बहुत अच्छा लग रहा है। काफी खुशी है कि हम आज पासआउट हो गए। -कांस्टेबल वसीम हुसैन

12 महीने की ट्रेनिंग में हमें कश्मीर के हालात और कानून व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते प्रशिक्षण दिया गया। हमें अपने आप पर पूरा भरोसा है। मैं ही नहीं, बल्कि 790 जवान शारीरिक और मानसिक रूप से किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। -कांस्टेबल सोनू कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed