{"_id":"6893c27d82d4e3c2fb0e179f","slug":"parvezs-friend-associates-of-arts-filed-a-statement-jammu-news-c-10-lko1027-680127-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: परवेज के साथी रिश्तेदार के एसआईटी ने दर्ज किए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: परवेज के साथी रिश्तेदार के एसआईटी ने दर्ज किए बयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सतवारी क्षेत्र में पुलिस फायरिंग में मोहम्मद परवेज की मौत के मामले में बयान दर्ज करना शुरू कर दिया गया है। इस मामले में सबसे अहम गवाह और मृतक के रिश्तेदार साथी के पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। एसआईटी की टीम ने सांबा में रहने परवेज के रिश्तेदार को अपने बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया था। घटना के दिन परवेज का रिश्तेदार मौके से भाग गया था। वह घटना के दिन परवेज पक्ष का मुख्य पक्ष और गवाह है।
सूत्रों का कहना है कि एसआईटी मृतक के रिश्तेदार के बयानों के आधार पर आगे की जांच बढ़ाएगी। इसके अलावा अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। अभी तक पुलिस और मृतक पक्ष की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ ही आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस पक्ष का दावा है कि परवेज और उसके साथी ने पहले गोली चलाई जिसके जवाब में चली गोली में परवेज की मौत हुई। परवेज के परिवार का दावा है कि पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर किया है। इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है जबकि एसडीएम साउथ को मामले की मजिस्ट्रेटी जांच सौंपी गई है जबकि डीएसपी हेडक्वार्टर मामले में सस्पेंड किए गए दोनों कांस्टेबल पवन सिंह और बलजिंदर सिंह के खिलाफ विभागीय जांच कर रही हैं।