फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   parking

जम्मू शहर में स्लॉट पार्किंग के लिए शुल्क दरें निर्धारित

विज्ञापन
parking
जम्मू। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में स्लॉट पार्किंग की सुविधा के लिए नगर निगम ने शुल्क दरें निर्धारित कर दी हैं। इसके तहत न्यूनतम 29 मिनट तक कार स्लॉट में खड़ी करने के लिए मात्र 10 रुपये और दोपहिया वाहन के लिए पांच रुपये अदा करने होंगे। इस दौरान वाहन की सुरक्षा की गारंटी भी मिलेगी। अब लोगों को कम शुल्क पर सड़क किनारे ही वाहन पार्क करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पहले चरण में शहर में दस स्थानों पर स्लॉट पार्किंग की सुविधा दी गई हैं, जिसके लिए शुक्रवार को नगर निगम ने शुल्क दरें जारी की हैं। स्लॉट बुकिंग के लिए टेंडर के माध्यम से ठेकेदारों को हायर किया गया है। अब उन्हीं के माध्यम से जहां सुविधा दी जाएगी वहीं शुल्क भी ठेकेदार वसूल करेंगे। शहर में पार्किंग स्लॉट बनने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी और वाहन चालक सड़क के किनारे वाहन पार्क कर सकेंगे।
विज्ञापन

इन पार्किंग स्थलों के माध्यम से आधा शहर कवर किया जा रहा है। पहले पुराने शहर में जाने के लिए वाहन चालकों को परेशानी आती थी। मजबूरन परेड या फिर सचिवालय के आसपास वाहन पार्क करने पड़ते थे। अब पुराने शहर के लिए केसी चौक या फिर हरि सिंह पार्क के पास वाहन पार्क खड़ा करने की सुविधा मिल गई है। इसी तरह गांधी नगर और शास्त्री नगर समेत अन्य स्थानों में भी स्टॉल पार्किंग उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में इन स्थानों पर मिलेंगी सुविधा
पहले चरण के तहत गांधी नगर, शिवा चौक, केसी चौक, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, हरि सिंह पार्क, डीसी ऑफिस, विवेकानंद चौक और गुम्मट में सुविधा मिलेगी।
वाहनों की सुरक्षा का रखा जाएगा ध्यान
अब सड़क किनारे स्लॉट पार्किंग में वाहनों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। दिन-रात खड़े होने वाले वाहन ठेेकेदार की निगरानी में रहेंगे। इससे लोग बिना किसी भय के वाहन खड़ा कर सकेंगे। पहले वाहन पार्क करते ही यातायात पुलिस या फिर चोरी की चिंता सताती थी।
वाहन पार्क करने का शुल्क
समय कार (शुल्क/रुपये) दो पहिया (शुल्क/रुपये)
0-29 10 05
30-59 मिनट 25 05
60-89 मिनट 35 10
90-119 मिनट 50 20
120-239 मिनट 75 30
140-359 मिनट 100 30
06-12 घंटे 150 50
12-24 घंटे 200 75
पहले मात्र चुनिंदा स्थानों पर ही थी पार्किंग सुविधा
पहले सिटी चौक, बस स्टैंड, बाहु प्लाजा, रेलवे स्टेशन समेत अन्य चुनिंदा स्थानो पर ही पार्किंग सुविधा थी। सिटी चौक में 11 बजे के बाद तमाम स्लॉट बुक हो जाते थे। मजबूरन चालकों को सड़कों के किनारे वाहन खड़े करने पड़ते थे।

स्लॉट पार्किंग के लिए शुल्क दरें निर्धारित की गई हैं। सड़क किनारे निर्धारित स्थान पर वाहन खड़ा करना आसान होगा। 10 स्थानों पर सुविधा दी गई है। अब इन दरों के हिसाब से शुल्क वसूला जाएगा।
- हितेश गुप्ता, डिप्टी सीईओ, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed