फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   paramedical diploma, selection list

Jammu News: पैरामेडिकल डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश को चयन सूची जारी

विज्ञापन
paramedical diploma, selection list
जम्मू। विभिन्न सरकारी एवं निजी कॉलेजों में 10वीं आधारित पैरामेडिकल डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी कर दी गई है। कोई भी आपत्ति पांच जून को शाम चार बजे तक दर्ज कराई जा सकती है। अभ्यर्थी को दस्तावेज सबूत संलग्न करना होगा।
विज्ञापन

तदर्थ (एडहॉक) चयन सूची जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जाम की वेबसाइट www.jkbopee.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक आपत्तियां ईमेल आईडी helpdeskjakbopee@gmail.com पर भेज सकते हैं। सही आपत्ति मिलने पर संशोधित सूची जारी की जाएगी। ऐसा न होने पर सूची को अंतिम माना जाएगा। फाइनल सूची में चयनित अभ्यर्थी छह से नौ जून तक निर्धारित कॉलेजों व संस्थानों में रिपोर्ट करेंगे। इसके लिए उन्हें दस्तावेज लाने होंगे।
विज्ञापन


यह दस्तावेज पेश करने होंगे...
जम्मू-कश्मीर का डोमिसाइल सर्टिफिकेट। लद्दाख के अभ्यर्थियों के लिए संबंधित अथॉरिटी की ओर से जारी अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र ही मूल निवास प्रमाण पत्र माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का 10वीं का प्रमाण पत्र।
जन्म तिथि का प्रमाण पत्र।
आरक्षित श्रेणी का प्रमाण पत्र, अगर लागू हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed