फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   paragwal news, religious news

Jammu News: परगवाल में माता वैष्णो देवी मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

Tue, 28 Oct 2025 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 28 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
paragwal news, religious news
परगवाल के नवदूर्गा मंदिर में स्थापित माता वैष्णों देवी जी की मुर्ति - फोटो : 1
परगवाल। परगवाल में नवनिर्मित नवदुर्गा मंदिर में आयोजित माता वैष्णो देवी मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सोमवार को बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन 23 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 27 अक्तूबर तक चला। अंतिम दिन माता रानी की जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी ग्रामीण बृजेश शर्मा, ऑल इंडिया बहू बिरादरी के प्रधान नरेंद्र सिंह भाऊ, चौरंगी नाथ मंदिर के संत रामनाथ ने भी माता रानी के दरवार में हाजरी लगाई।कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन, भजन संध्या, कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस धार्मिक आयोजन का संचालन नवदुर्गा मंदिर कमेटी परगवाल की ओर से किया गया। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन स्थानीय लोगों की आस्था और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार जताया। अंत में सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed