{"_id":"5d4bb5c48ebc3e6c935cfe92","slug":"panthers-party-said-jammu-punished-for-kashmir-s-mistakes","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोगरा ब्राह्मण सभा ने सरकार को सराहा, पैंथर्स पार्टी बोली- जम्मू को मिली कश्मीर की गलतियों की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोगरा ब्राह्मण सभा ने सरकार को सराहा, पैंथर्स पार्टी बोली- जम्मू को मिली कश्मीर की गलतियों की सजा
Thu, 08 Aug 2019 11:10 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष हर्षदेव सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बनाना केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये को दर्शाता है। केंद्र ने कश्मीर की गलतियों की सजा जम्मू के लोगों को दी है। उन्होंने कहा कि जम्मू के लोगों ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दी थी और केंद्र सरकार ने उनके साथ ही धोखा किया। केंद्र सरकार को जम्मू को अलग राज्य घोषित करना चाहिए, जिससे लोगों के साथ भेदभाव खत्म होगा।
विज्ञापन
डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा ने बुधवार को केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। कहा कि केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को खत्म कर जम्मू-कश्मीर का भारत में सच्चा विलय कराया। अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद अब सरकार को जम्मू-कश्मीर में परिसीमन करना चाहिए।
विज्ञापन
सभा के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने केेंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर में परिसीमन कमेटी का गठन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 72 साल जम्मू के साथ भेदभाव हो रहा है जो परिसीमन के बाद पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। इस दौरान सीनियर एडवोकेट पीसी शर्मा ने अनुच्छेद 370 को समाप्त करने को बड़ा ऐतिहासिक फैसला बताया।
विज्ञापन