फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Panthers Party Protest in Jammu at outside election commission office Harsh Dev Singh and other leaders detain

जम्मू: निर्वाचन भवन के बाहर पैंथर्स पार्टी का धरना-प्रदर्शन, हर्ष देव सिंह सहित अन्य नेताओं को हिरासत में लिया

Fri, 22 Mar 2024 12:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 22 Mar 2024 12:33 PM IST
सार

हर्षदेव सिंह ने कहा कि पैंथर्स पार्टी जम्मू कश्मीर में पंजीकृत पार्टी है। भाजपा ने पैंथर्स पार्टी को साजिश के तहत खत्म कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर असांविधानिक तरीके से पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह के उपयोग पर रोक लगा दी गई। 

विज्ञापन
Panthers Party Protest in Jammu at outside election commission office Harsh Dev Singh and other leaders detain
पैंथर्स पार्टी के नेता हर्ष देव सिंह को हिरासत में ले जाते हुए - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

पैंथर्स पार्टी के चुनाव चिह्न पर आगामी चुनावों में रोक के विरोध में शुक्रवार को जम्मू के निर्वाचन भवन के बाहर पैंथर्स पार्टी ने धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी नेता हर्ष देव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ गठबंधन का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


हर्षदेव सिंह ने कहा कि पैंथर्स पार्टी जम्मू कश्मीर में पंजीकृत पार्टी है। भाजपा ने पैंथर्स पार्टी को साजिश के तहत खत्म कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर असांविधानिक तरीके से पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह के उपयोग पर रोक लगा दी गई। 
विज्ञापन


सिंह ने चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन चुनाव को घोषणा के साथ ही उनकी पार्टी पर रोक लगा दी गई। इसे अन्याय करार दिया। सिंह ने कहा कि इतिहास में शायद ही पहले ऐसा हुआ हो जब किसी पार्टी के साथ ऐसा किया गया हो। भारत में संविधान का राज है। इस तहर अन्याय के सामने झुकेंगे नहीं। विपक्ष की पार्टियों को डरा-धमका कर राज कायम करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन भाजपा के यह मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal Arrest: जम्मू और श्रीनगर में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिए नेता
 

Panthers Party Protest in Jammu at outside election commission office Harsh Dev Singh and other leaders detain
प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले जाते हुए - फोटो : निखिल मेहता

क्या है मामला

भारतीय चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी में विवाद के चलते सभी समूहों से लोकसभा चुनाव में पैंथर्स पार्टी के चुनाव चिह्न साइकिल के उपयोग करने पर रोक लगा दी। भारत निर्वाचन आयोग सचिवालय की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि पैंथर्स पार्टी के विभिन्न समूहों में विवाद है। इससे समूह सीधे तौर पर चुनाव नहीं लड़ सकता है। अगर कोई समूह चुनाव लड़ना चाहता है तो उसे पहले आयोग से संपर्क करना होगा।

पैंथर्स पार्टी के संरक्षक प्रो. भीम सिंह के निधन के बाद पार्टी के अध्यक्ष पद पर दावेदारी को लेकर विवाद रहा है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आई चुनाव आयोग की टीम के साथ खुद को पैंथर्स पार्टी का अध्यक्ष कह रहे हर्षदेव सिंह को श्रीनगर में मिलने से रोक दिया गया था।

दूसरे दिन जम्मू में भी मुख्य निर्वाचन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हर्षदेव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। जम्मू में खुद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने स्पष्ट करते हुए बताया था कि पैंथर्स पार्टी में विवाद के कारण हर्षदेव को आयोग टीम से मिलने नहीं दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed