फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Panthers Party leader's controversial statement on Article 370

पैंथर्स पार्टी नेता ने दिया अनुच्छेद 370 पर विवादित बयान

Mon, 10 Nov 2014 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 10 Nov 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
Panthers Party leader's controversial statement on Article 370

पैंथर्स पार्टी जम्मू स्टेट चाहती है। अनुच्छेद 370 में संशोधन चाहती है। युवाओं, बेरोजगारों, रिफ्यूजियों, किसानों, मजदूरों के हक के लिए पैंथर्स पार्टी असेंबली में आवाज बुलंद करती रहेगी। यह बातें प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान सोमवार को पैंथर्स सुप्रीमो प्रो. भीम सिंह ने कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने सात विधायकों को संभाल नहीं सके। वहीं 44 प्लस की बातें की जा रही हैं। उन्होंने 75 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के बारे में स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि इस तस्वीर को जल्द स्पष्ट कर दिया जाएगा, जबकि लेह-लद्दाख, गुरेज, बांदीपोरा चार सीटों पर पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही है, क्योंकि वहां उन्हें सुरक्षा प्रबंध नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


दो सीट पर मीडिया के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि  उन्हें पार्टी द्वारा आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि वह पार्टी से जुड़कर चुनाव मैदान में उतर सकें। वहीं एक्स सर्विस मैन को भी पार्टी की ओर से टिकट देने की बात कही। प्रो. सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में क्या हो रहा है, यह पूरा देश तमाशा देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस और भाजपा क्या कर रही है, इसे भी जम्मू-कश्मीर की आवाम देख रही है। साठ साल से भेड़ बकरियों की तरह यहां के लोगों का इस्तेमाल किया गया। लाखों रिफ्यूजी मूल अधिकारों से वंचित हैं। उनके अधिकारों के लिए पैंथर्स पार्टी लगातार संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी जम्मू स्टेट चाहती है, इसमें कोई समझौता नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed