{"_id":"954e2bce4a299409f551e696d72010c3","slug":"panther-party-started-campaign-for-twin-states-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ट्विन स्टेट’ के लिए पैंथर्स ने फिर छेड़ी जंग, शुरू हुआ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ट्विन स्टेट’ के लिए पैंथर्स ने फिर छेड़ी जंग, शुरू हुआ अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Fri, 24 Jul 2015 02:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैंथर्स पार्टी ने वीरवार को ‘ट्विन स्टेट अभियान’ का कठुआ से आगाज कर दिया है। पार्टी सुप्रीमो प्रो. भीम सिंह ने जम्मू-कश्मीर रियासत के दो प्रदेश बनाए जाने की वकालत करते हुए अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। कठुआ पहुंचे भीम सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ऐसी ताकतों के प्रभाव में हैं, जो कश्मीर में ग्रेटर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ कश्मीर को वजूद में लाना चाहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डिक्सन प्लान को पुनर्जीवित कर जम्मू-कश्मीर को सांप्रदायिक आधार पर तोड़ने की साजिश रची जा रही है, लेकिन पैंथर्स पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। प्रो. सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के दो राज्य बनाए जाने जरूरी हैं। कश्मीर वैली और जम्मू प्रदेश को वजूद में लाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान छेड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
इस अभियान को कठुआ से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कठुआ जिला की इकाई का नए सिरे से गठन करने के लिए तीन सदस्यीय सलाहकार समिति बनाई गई है। इसमें जगदेव खजूरिया, राजिंदर मंजूर और आरएस डोगरा को सदस्य बनाया गया है। दस दिन के भीतर यह समिति नई इकाई का स्वरूप पार्टी हाई कमान को सौंपेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने पार्टी की पैरेंट बॉडी सहित यंग पैंथर्स और पार्टी की स्टूडेंट यूनियन के सदस्यों से मुखातिब होकर अभियान की सफलता के लिए उन्हें प्रेरित किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कमल, प्रदेश सचिव आरएस राजू, यंग पैंथर्स के जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह, अनिता ठाकुर, यशपाल कुंडल प्रमुख रूप से मौजूद थे।