फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   panther party protest against bjp

जम्मू कश्मीर में 'दो विधान, दो निशान' पर गरमाई राजनीति

Tue, 29 Dec 2015 07:41 PM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
panther party protest against bjp

जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोला है। प्रदर्शनी मैदान में एकत्रित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर जनता से धोखा करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह ने भाजपा को चुनावी वादों की याद दिलाकर जमकर कोसा। सिंह ने कहा कि दो निशान, दो विधान, दो प्रधान की खिलाफत में अपनी जान देने वाले डॉ श्यामा प्रशाद मुखर्जी की कुर्बानी को भाजपा ने सत्ता की खातिर भुला दिया है।
विज्ञापन


चुनाव के दौरान धारा 370, धारा 35ए, जम्मू का मुख्यमंत्री और एक निशान एक विधान मुद्दों पर वादे किए गए। लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा ने पूरी तरह से यू टर्न ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज के साथ राज्य के ध्वज का मामला

panther party protest against bjp

हर्षदेव सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट में सरकार द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे में राष्ट्रीय ध्वज के साथ राज्य के ध्वज को फहराने की अनिवार्यता है। इस प्रावधान को नजरअंदाज करना दंडनीय अपराध बताया गया है।

ऐसे में पीडीपी के साथ गठबंधन करने वाली भाजपा भी दो निशान दो विधान की अनिवार्यता के लिए पूरी तरह से जवाबदेह है। कहा कि डॉ श्याम प्रशाद मुखर्जी को भूलने वाली भाजपा ने जनता से भी धोखा किया है।

पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जनता को गुमराह कर चुनावी जीत हासिल की। इस धोखेबाजी का पार्टी को खामियाजा भुगतना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed