फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Panic due to shooting at house in Vijaypur

विजयपुर में मकान पर गोली लगने से दहशत

विज्ञापन
Panic due to shooting at house in Vijaypur
रियासी। जिला मुख्यालय से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित विजयपुर गांव में सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से लोगों में दहशत है। गोली एक मकान की मुंडेर के साथ टकराई है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह विजयपुर निवासी देवेंदर सिंह कलहूरिया परिवार के साथ बरामदे में खड़े थे। इस दौराना संदिग्ध परिस्थितियों में एक गोली मकान की मुंडेर के साथ टकरा कर बरामदे में गिरी। इससे परिवार दहशत में आ गया। वहीं, सूचना मिलने ही एएसपी सुरजीत कुमार भगत, एसएचओ सुमित शर्मा मौके पर पहुंच और स्थिति का जायजा लिया। प्राथमिक दृष्टि में पाया गया कि गांव के सामने चिनाब के पार तलवाड़ा में पुलिस का सबसडायरी प्रशिक्षण केंद्र है। इससे संभावना जताई जा रही है कि गोली प्रशिक्षण के दौरान चली होगी। पुलिस ने गोली के खोल को कब्जे में लेकर जांच करना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घरों से गोलियां टकराना आम
विजयपुर गांव में प्रशिक्षण केंद्र की ओर से गोली आना कोई नई बात नहीं है। कुछ साल पहले विजयपुर में आए दिन गोलियां लोगों के मकानों से टकराती रहीं हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारियों से मुलाकात कर फायरिंग रेंज को बदलने और एक दीवार बनाने की मांग की थी। लोगों की मांग पर रेंज को बदलने के साथ ही एक दीवार बनाई गई थी। अब फिर से गोली मकान की मुंडेर के साथ टकराई है, जिससे लोगों में दहशत है। उन्होंने पुलिस व जिला प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed