{"_id":"2dc9200ca1ab1361fa6d6d69d536ef68","slug":"panel-will-investigate-illegal-recruitment-of-ret-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोडा जोन में नियमों को ताक पर रख की नियुक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोडा जोन में नियमों को ताक पर रख की नियुक्तियां
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 14 Oct 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडा जिले में रहबर-ए-तालीम (आरईटी) शिक्षकों की अवैध भर्ती की जांच के लिए रियासत सरकार ने एक पैनल का गठन किया है। राज्य सतर्कता आयोग (एसवीसी) की सिफारिश पर सरकार ने शिक्षा विभाग (जम्मू) के संयुक्त निदेशक को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
आयोग के प्रवक्ता के अनुसार नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना विज्ञापन और पदों के डोडा जोन में हुई नियुक्तियों की पहचान संयुक्त निदेशक करेंगे। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
डोडा के पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर भर्ती में अनियमितताओं की बात सामने आई है।शिकायतकर्ता फिदा हुसैन ने आयोग को की शिकायत में कहा कि डोडा जोन में बिना विज्ञापनों और पदों के नियुक्ति की गई।
विज्ञापन
उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान के तहत नए स्कूल खोलने और पुराने स्कूलों को अपग्रेड करने के मामले को भी अवैध बताया। प्रवक्ता ने बताया कि मामले को सरकार के पास भेज दिया गया है। सरकार इस मामले को देख जांच अधिकारी नियुक्त करेगी।