{"_id":"623b78609a546212876676a0","slug":"panchayat-will-have-its-own-secretariat-staff-will-be-present-for-two-hours-daily","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : पंचायत के पास होगा अपना सचिवालय, रोजाना दो घंटे हाजिर रहेगा अमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : पंचायत के पास होगा अपना सचिवालय, रोजाना दो घंटे हाजिर रहेगा अमला
Thu, 24 Mar 2022 04:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
साहिल खजूरिया, कठुआ
साहिल खजूरिया, कठुआ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 24 Mar 2022 04:28 AM IST
सार
मुख्य सचिव ने पंचायत सचिवालय के लिए भवन तलाशने के दिए निर्देश। पंचायत सचिव, पटवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर से एक ही जगह मिल सकेंगे लोग। सरकारी अमले को सुबह दस से बारह बजे तक देनी होगी हाजिरी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की पंचायतों के पास अब अपना सचिवालय होगा। यहां पटवारी, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहित अन्य पंचायती स्टाफ रोजाना सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे के लिए उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
पंचायत सचिवालय में आकर लोग अपने रोजमर्रा के काम करवा सकेंगे। मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने सभी जिला उपायुक्तों को पंचायत सचिवालय की इमारतें तय करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला प्रशासन की ओर से पंचायत स्तर पर अब सचिवालय भवन की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
वर्तमान में ऐसी कोई व्यवस्था न होने की वजह से लोगों को पंचायत स्तर के काम करवाने के लिए भटकना पड़ता है। पंचायत सचिवालय बनने से लोग संबंधित मुलाजिमों से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकेंगे।
विज्ञापन
पंचायत, ब्लॉक और जिला विकास परिषद चुनाव कराए जाने के बाद सरकार पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है। जमीनी स्तर पर विकास की प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है। लगातार फंड भी जारी किए जा रहे हैं, लेकिन पंचायत स्तर पर लोगों को पेश आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए प्रशासन व्यवस्था का अभाव काफी समय से खल रहा था।
वेबसाइट पर जारी होंगे नंबर
मुख्य सचिव की ओर से दिए गए निर्देश के तहत पंचायत सचिव, पटवारी और अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के फोन नंबर जेके पंचायत की वेबसाइट पर सार्वजनिक किए जाएंगे। पंचायत सचिवालय के लिए चयनित इमारत पर भी यह नंबर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे।