फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Panchayat elections: Notification issue for first phase, nomination filled till 30 October

पंचायत चुनाव: पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी, 30 अक्तूबर तक भरे जा सकेंगे पर्चे

Wed, 24 Oct 2018 02:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 24 Oct 2018 02:57 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Notification issue for first phase, nomination filled till 30 October
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शालीन काबरा - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी हो गई। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया का भी आगाज हो गया। आने वाली 30 अक्तूबर तक पर्चे दाखिल किए जा सकेंगे। 17 नवंबर को मतदान होगा। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पंच और सरपंच के लिए वोट पड़ेंगे। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शालीन काबरा के मुताबिक 31 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दो नवंबर नाम वापसी के लिए आखिरी तिथि रखी गई है। 17 दिसंबर से पहले हर हाल में चुनाव प्रक्रिया संपन्न की जानी है। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी और तेज हो गई है।
विज्ञापन


2011 से रियासत में पंचायत चुनाव नहीं हुए हैं। आतंकियों, अलगाववादियों की तमाम धमकियों, चेतावनियों के बावजूद स्थानीय निकाय चुनाव सफलतापूर्वक करा लेने के बाद प्रशासनिक मशीनरी के हौसले बुलंद हैं। खुद राज्यपाल सत्यपाल मलिक चाहते हैं कि रियासत में लोकतांत्रिक प्रक्रिया निर्बाध तरीके से संपन्न हो। इसके लिए राज्य प्रशासन और मुस्तैदी से काम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक पंचायत चुनाव में जम्मू जिले में सबसे ज्यादा वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां कुल 6,21,566 मतदाता 2568 पंचायत सदस्यों को चुनेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) की ओर से कुल 161 चुनाव चिन्ह जारी किए गए हैं। पंचायतों के जरिये विकास को जम्मू जिले को कुल 153 करोड़ 19 लाख रुपये की धनराशि हासिल होगी। 14वें वित्त आयोग के तहत इसे 71 करोड़, जबकि मनरेगा के तहत 82 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह राशि 2019-20 के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed