फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Panchayat and body by-elections will be held simultaneously in Jammu and Kashmir

साथ-साथ होंगे पंचायत और निकाय उपचुनाव, पंचायतों में बैलेट, स्थानीय निकायों में ईवीएम से वोट डालने का प्रस्ताव

Tue, 06 Oct 2020 02:54 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 06 Oct 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
Panchayat and body by-elections will be held simultaneously in Jammu and Kashmir
चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर में पंचायत और शहरी स्थानीय निकायों में उपचुनाव साथ-साथ कराने की तैयारी चल रही है। बैक टू विलेज-3 के संपन्न होने के बाद किसी भी समय अधिसूचना जारी हो सकती है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंचायतों में बैलेट (मतपेटी) से मतदान करवाया जाएगा, जबकि स्थानीय शहरी निकायों में ईवीएम (एम-2 टाइप) से वोटिंग की व्यवस्था करने की तैयारी है। कश्मीर संभाग में नौ चरणों और जम्मू संभाग में तीन चरणों में उपचुनाव होने प्रस्तावित हैं। चुनाव अक्तूबर और नवंबर माह में संपन्न होंगे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कश्मीर संभाग में 935 सरपंच और 11,814 पंच पद की सीटों पर जबकि जम्मू संभाग में 158 सरपंच और 374 पंच पद की सीटों पर उपचुनाव करवाए जाने हैं। चुनाव विभाग की ओर से इस संबंध में बैठक कर चर्चा की गई है। उधर, इसके पंचायत उपचुनाव के साथ-साथ ही निकाय चुनाव भी कराने की तैयारी है। निकायों में 232 खाली सीटों पर चुनाव होना है। इनमें श्रीनगर म्यूनिसिपल कारपोरेशन की चार और जम्मू संभाग की पांच सीटें भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


पंचायतों में बैलेट और निकायों में ईवीएम से मतदान कराए जाएंगे। इसे लेकर रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की सूचियां तैयार की जा रही हैं। कश्मीरी विस्थापितों के लिए पूर्व में प्रयोग की जाने वाली पोस्टल बैलेट सुविधा जारी रहेगी। कोरोना महामारी के बीच संक्रमितों, क्वारंटीन, वरिष्ठ नागरिकों के लिए चुनाव विभाग की ओर से गाइडलाइन जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed