फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pampore encounter ends after 48 hours, 3 terrorists killed

48 घंटे चली मुठभेड़, 3 लश्कर के आतंकी मारे गए

Mon, 22 Feb 2016 09:19 PM IST
Updated Mon, 22 Feb 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
pampore encounter ends after 48 hours, 3 terrorists killed

सुरक्षा बलों ने पांपोर के उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआई) के भवन में छिपे सभी आतंकियों को 48 घंटे तक चली लंबी मुठभेड़ के बाद सोमवार शाम मार गिराया। भवन से तीनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन


रविवार को एक आतंकी मार गिराया गया था। सभी लश्कर के विदेशी आतंकी थे। मौके से तीन एके-47 राइफल, अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। सैन्य प्रवक्ता ने मुठभेड़ समाप्त होने की पुष्टि की।
विज्ञापन


आतंकियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत सोमवार तड़के पांच बजे से ही इलाके में गोलाबारी की गूंज सुनाई देने लगी थी। मुठभेड़ दिन भर जारी रही। दोपहर बाद आतंकियों को मार गिराने के मंसूबे से सुरक्षा बलों ने भारी मोर्टार शेल्स और आरपीजी (राकेट प्रोपेलैंट ग्रेनेड) प्रयोग में लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आतंकी विदेशी थे और आत्मघाती दस्ते से जुड़े थे

pampore encounter ends after 48 hours, 3 terrorists killed

यूएवी का भी प्रयोग किया गया। भारी मात्रा में इमारत के भीतर गोले दागे गए। इससे पांच मंजिला भवन के ऊपरी हिस्से में आग लग गई। आपरेशन की कमान संभाल रहे विक्टर फोर्स के जीओसी मेजर जनरल अरविंद दत्ता का कहना है कि सभी आतंकी विदेशी थे और आत्मघाती दस्ते से जुड़े थे।

उनके पास भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें भारी भरकम बैग के साथ इमारत में दाखिल होते देखा था। भवन के भीतर से आतंकी सुरक्षा बलों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।

ज्ञात हो कि इस मुठभेड़ में दो कैप्टन सहित पांच जवान शहीद हो गए। एक नागरिक की भी मौत हुई है। आतंकियों ने शनिवार शाम को ईडीआई भवन के पास जम्मू से श्रीनगर की ओर आ रहे सीआरपीएफ के काफिले की बस पर हमला किया था। इसके बाद वे भागकर ईडीआई भवन में छिप गए थे।

रूम-टू-रूम सर्च जारी

pampore encounter ends after 48 hours, 3 terrorists killed

आतंकियों को मार गिराने के बाद सुरक्षा बलों की ओर से इमारत में रूम-टू-रूम सर्च आपरेशन चलाया गया, ताकि पूरी इमारत को सही से सैनिटाइज किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि ईडीआई भवन में 44 कमरे, कई लाव‌ियां, वाशरूम और टाप फ्लोर पर एक रेस्तरां बना है। इसके चलते आतंकियों को मार गिराने में जवानों को 48 घंटे का समय लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed