{"_id":"57791d414f1c1b6e697f9b7f","slug":"pampore-attack-driver-who-ferried-militants-identified","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंपोर हमले में शामिल ड्राइवर था लश्कर का ओवर ग्राउंड वर्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंपोर हमले में शामिल ड्राइवर था लश्कर का ओवर ग्राउंड वर्कर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 03 Jul 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ की इसी बस को आतंकियों ने बनाया बनाया
- फोटो : Amar Ujala
कश्मीर के पंपोर में हुए फिदायीन हमले में शामिल आतंकियों के मददगार ड्राइवर की सुरक्षाबलों ने पहचान कर ली है। पिछले माह 25 जूून को हुए हमले में सीआरपीएफ के आठ जवान शहीद हो गए थे। हमला लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन ने कराया था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार चार आतंकियों को टाटा सूमो में गुलमर्ग के पहाड़ी क्षेत्र से बाबा रेशी क्षेत्र में पहुंचाया गया था। करीब 57 किमी का सफर तय करने के बाद आतंकी पंपोर पहुंचे। इससे पहले टाटा सूमो ड्राइवर ने आतंकियों को पुलवामा में एक सेफ हाउस में ठहराया था। हमले के बाद से ड्राइवर लापता है।
विज्ञापन
ड्राइवर को लश्कर-ए-तैयबा का ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) बताया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां ड्राइवर की तलाश कर रही हैं। इस हमले की जांच के बाद सुरक्षा बलों ने पाया चार आतंकियों ने घुसपैठ की थी और एक गाड़ी में बैठकर वह साउथ कश्मीर पहुंचे।
विज्ञापन
Trending Videos
चार आतंकियों को टाटा सूमो से गुलमर्ग में पहुंचाया
हमले के तुरंत बाद दो आतंकियों को सीआरपीएफ ने मार गिराया। एक आतंकी को मलवारी गांव पुलवामा में 30 जून को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया। दो आतंकियों की पहचान करना बाकी है। तीसरे मारे गए आतंकी की पहचान अबु अयान के तौर पर हुई थी।
चौथा आतंकी शोपियां व कुलगाम क्षेत्र में भाग गया है। घने जंगल में आतंकी के छिपे होने की संभावना जताई गई है। उसकी तलाश के लिए भी सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू कर दिया है।
चौथा आतंकी शोपियां व कुलगाम क्षेत्र में भाग गया है। घने जंगल में आतंकी के छिपे होने की संभावना जताई गई है। उसकी तलाश के लिए भी सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू कर दिया है।