{"_id":"57f5fde14f1c1b636d26f7c6","slug":"pakistani-using-chineese-weapons-against-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: चाइनीज मोर्टार से भारतीय सीमा पर पाकिस्तान कर रहा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
EXCLUSIVE: चाइनीज मोर्टार से भारतीय सीमा पर पाकिस्तान कर रहा हमला
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 06 Oct 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
पाक का हमला
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा और सुरक्षा बलों पर हो रहे ताजा हमलों में चीन के हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। आतंकी चीन निर्मित ग्रेनेड दाग रहे हैं जबकि पाकिस्तानी सेना एलओसी और बार्डर के रिहायशी इलाकों में चीन के मोर्टार दाग रही है।
आतंकी हमलों और सीजफायर उल्लंघन में चीन के हथियारों के इस्तेमाल को सुरक्षा बलों ने गंभीरता से लिया है। एजेंसियों ने इस बाबत केंद्रीय गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय को भी सूचित किया है।सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एलओसी के कई लांचिंग पैड तबाह हो जाने के बाद लश्कर-ए -तैयबा ने हमले की रणनीति बदली है।
अब घाटी में मौजूद आतंकी फिदायीन हमले की जगह हमला कर भाग जाने की नीति पर अमल करने लगे हैं। सेना के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक सर्जिकल स्ट्राइक के बाद लश्कर-ए तैयबा, जैश-ए मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन ने हाथ मिला लिया है।

आतंकी संगठनों की संयुक्त रणनीति के तहत हो सकते हैं हमले
Terrorist
- फोटो : File Photo
उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक अब आतंकी संगठनों की संयुक्त रणनीति के तहत हमले हो सकते हैं। आतंकी बुरहान वानी की मुठभेड़ में मौत के बाद दक्षिण कश्मीर से लगभग 100 कश्मीरी युवक लापता हो गए हैं। सुरक्षा बलों को आशंका है कि यह युवक आतंकी संगठनों में शामिल हो गए हैं।
इन नए रंगरुटों को आतंक के आकाओं ने पुलिस से रायफलें छीनने का टास्क दिया है। एक माह में पुलिस और सुरक्षा बलों से 25 रायफलें छीनी जा चुकी हैं। इन हथियारों का इस्तेमाल आतंकी हमलों में हो सकता है। सेना और सुरक्षा बल सर्च आपरेशन के तहत आतंकियों और छीने हथियारों की तलाश कर रहे हैं।
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने बार्डर और एलओसी पर लगातार गोलाबारी से दहशत का माहौल बनाकर आतंकियों की घुसपैठ कराने की साजिश रची थी।

भारत की जवाबी कार्रवाई में पाक को भारी नुकसान
border
- फोटो : PTI
सेना और बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई से यह साजिश नाकाम हो रही है। सेना के सूत्रों ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एहतियातन गांवों को खाली कराना शुरू किया गया। इस कारण बार्डर और एलओसी पर पाकिस्तानी गोलाबारी से नुकसान कम हो रहा है। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को ज्यादा नुकसान हुआ है।
पाकिस्तान की ओर से लगातार भारतीय सीमा की चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की जा रही है । बुधवार को भी पाकिस्तान ने भारतीय सेना की दो दर्जन से अधिक चौकियों पर भारी गोलाबारी की है । सीजफायर के उल्लंघन के साथ साथ पाकिस्तान की ओर से लगातार सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश भी हो रही है लेकिन सीमा पर चौकस भारतीय सेना के जवान पाकिस्तान के इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने दे रहे हैं ।