{"_id":"8462f6a17628cf787ceeb888de8debd6","slug":"pakistani-troops-resort-to-mortar-shelling-in-poonch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, घरों को बनाया निशाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, घरों को बनाया निशाना
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Wed, 12 Aug 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने नापाक हरकतें जारी रखते हुए मंगलवार देर रात को एक बार फिर सीजफायर तोड़ा। पुंछ जिले में बालाकोट तथा साब्जियां सेक्टर में भारतीय चौकियों पर गोलाबारी की। साथ ही रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया।
विज्ञापन
पाकिस्तानी गोलाबारी में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। भारतीय सेना की ओर से भी पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। बालाकोट में मंगलवार देर रात शुरू हुई पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी बुधवार तड़के बंद हुई। जबकि साब्जियां क्षेत्र में गोलाबारी बुधवार शाम समाचार लिखे जाने तक जारी थी।
विज्ञापन
साब्जियां, गगड़ियां, गील, मैदान, उढ़ीपुरा, छोल, बुराढ़ी आदि ग्रामीण क्षेत्रों में गोले गिरने से लोगों में भारी दहशत है। मंगलवार देर रात करीब 10:30 बजे पाकिस्तानी सेना ने मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर में गोलाबारी शुरू की थी।
विज्ञापन
भारतीय सेना के मुंहतोड़ जवाब से बालाकोट में सुबह 6 बजे गोलाबारी बंद हो गई। मंगलवार देर रात करीब 2:20 बजे पाकिस्तानी सेना ने साब्जियां क्षेत्र में गोलाबारी शुरू कर दी थी।
गौरतलब है कि जिले के साब्जियां क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना ने बीते शनिवार तक लगातार सात दिनों तक भारी गोलाबारी की थी। मंगलवार देर रात एलओसी पार से फिर पाकिस्तानी सेना ने फिर एक साथ कई चौकियों और रिहायशी इलाकों पर गोलाबारी शुरू कर दी।