वार्ता रद्द होते ही पाक ने की नापाक हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन हुआ है। पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर और हमीरपुर में भारत की फॉरवर्ड पोस्टों पर बीती रात काफ़ी देर तक फायरिंग हुई है।
बीएसफ़ के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की है। यह फायरिंग भारत और पाकिस्तान के बीच रद्द हुए द्विपक्षीय वार्ता के बाद की गई है। पाकिस्तान की 651 मुजाहिद्दीन बटालियन ने ये फायरिंग की है।
मंगलवार रात को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने 10 बजे के करीब और रात 1 बजकर 30 मिनट पर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के हमीरपुर उप सेक्टर स्थित अग्रिम चौकियों पर छोटे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की।
पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के भड़काऊ कार्रवाई पर भारतीय सुरक्षा बलों ने इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दिया।
सीजफायर मामले में रक्षा मंत्री ने दिया सख्त संदेश
सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन मामले में रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने सख्त संदेश दिया है। जेटली ने कहा कि भारतीय सेना किसी भी सीजफायर उल्लंघन का कड़ा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया और आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से कम से कम 20 भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की गई थी।
जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में काफी तनाव आ गया है। वहीं कल इसके पाकिस्तानी हाई कमिश्नर द्वारा जम्मू-कश्मीर के अलगाववादियों नेताओं से मुलाकात किए जाने के बाद से भारत और पाक के बीच एक रिश्तों को लेकर नई कूटनीतिक बहस छिड़ गई है।