{"_id":"5cbb76ebbdec2214442499bb","slug":"pakistani-terrorists-killed-in-sopore","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी था सोपोर में मारा गया आतंकी, पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी था सोपोर में मारा गया आतंकी, पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद
Sun, 21 Apr 2019 01:15 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
सोपोर मुठभेड़
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में शुक्रवार की देर शाम सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमले के बाद मुठभेड़ में मारा गया आतंकी पाकिस्तानी था। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। लेकिन उसके आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का शक है। मारे गए आतंकी के पास से पिस्तौल तथा ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
जिले के सोपोर इलाके के राफियाबाद के वाटरगाम में सेना की 32 राष्ट्रीय राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी एक बगीचे के पास से गुजर रही थी तभी आतंकियों ने उस पर ग्रेनेड हमला किया। साथ ही अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकी मारा गया। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में निगरानी सख्त रखी है।
विज्ञापन