बारिश का इंतजार कर रही पाक की 'बैट' टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम का लाभ उठाकर काटे थे जवानों के सिर पहले आरएसपुरा के अरनिया, फिर अखनूर के पलांवाला और अब पाकिस्तान राजोरी पुंछ की नियंत्रण रेखा पर बड़ी घुसपैठ का प्रयास हो रहा है।
इसमें पाकिस्तान की बैट टीम साजिश रच रही है। जो खराब मौसम की ताक में बैठी हुई है। मौके मिलते ही वह अपनी मंशा को पूरा करने की तैयारी में हैं।
क्योंकि राजोरी पुंछ की नियंत्रण रेखा पर मौसम खराब होने पर धुंध पड़ती है और काफी अंधेरा हो जाता है। इसी का लाभ उठाकर घुसपैठ कराने की कोशिश होती है।
वह इसमें कामयाब भी हो गए चुके हैं, जब डेढ़ साल पहले पुंछ में वह दो भारतीय जवानों के सिर काट ले गए थे।
अब फिर से वही रणनीति बना रहा पाक
सेना सूत्रों के अनुसार, पुंछ के कृष्णा घाटी, मंडी, राजोरी के झंगड़, केरी और गंभीर मुगला आदि सेक्टरों में कई जगह घने जंगल और नाले हैं। यहां पर मौसम खराब होने से काफी अंधेरा हो जाता है और कुछ दिखता नहीं है।
हालांकि सेना की तरफ एलओसी की निगरानी के लिए कई तरह के खुफिया तंत्र स्थापित किए गए हैं, लेकिन फिर भी मौसम खराब होने पर रिस्क है। क्योंकि जरा सी तकनीक ठप होने पर आतंकी इसका लाभ ले लेते हैं।
डेढ़ साल पहले भी ऐसा हुआ था, जब एलओसी पर सेना का तंत्र फेल होने से बैट टीम ने हमला कर दिया और दो जवानों के सर काट लिए। अब फिर से वही रणनीति बनाई जा रही है।
पाकिस्तान की बैट टीम एलओसी पर तैनात
सूत्रों के अनुसार बैट टीम के सदस्यों को एलओसी पर लगा दिया गया है और इस ताक में बिठाया गया है कि कब मौसम खराब होने पर भारतीय तंत्र काम करना बंद करे और वह मौकेा देखकर घुसपैठ करें या फिर हमला करें।
वहीं यह भी बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में पुंछ के केजी, मंडी, बालाकोट, आदि में बड़े पैमाने पर संघर्ष विराम का उल्लंघन होगा और घुसपैठ कराने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं सेना ने ऐसी किसी भी आशंका को देखते हुए चौकसी कड़ी कर दी है। सेना द्वारा एलओसी पर व्यापक तंत्र स्थापित किया गया है, जिससे घुसपैठ होना संभव नहीं। स्वतंत्रता दिवस को लेकर भी चौकसी कड़ी कर दी गई है।