फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani terrorist plot to infiltrate from Jammu, Terrorists in 30 launching pad Pakistani border

जन्नत में जहर घोलने का ना'पाक' प्लान, घाटी में रास्ते बंद तो जम्मू से घुसपैठ की साजिश

Tue, 03 Dec 2019 05:06 PM IST
प्रशांत कुमार बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 03 Dec 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
Pakistani terrorist plot to infiltrate from Jammu, Terrorists in 30 launching pad Pakistani border
सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारी बर्फबारी से घाटी में घुसपैठ के रास्ते बंद होने के बाद पाकिस्तानी सेना, आईएसआई और आतंकी संगठनों के आकाओं ने जम्मू संभाग से घुसपैठ की साजिश रची है। इसी साजिश के तहत एलओसी से लगे पुंछ व राजोरी के रास्ते घुसपैठ कराने की कोशिशें की जा रही हैं। सीमा पार लांचिंग पैड को और सक्रिय कर दिया गया है। आतंकियों को धकेलने के लिए आए दिन कवर फायर देकर अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की असल मंशा यही है।

विज्ञापन

 
उत्तरी कश्मीर में बारामुला, बांदीपोरा तथा कुपवाड़ा से जुड़े एलओसी पर कई फुट बर्फ जमा हो गई है। रास्ते बंद होने के कारण यहां से घुसपैठ होना काफी मुश्किल है। बर्फबारी ठीक से हुई तो दिसंबर मध्य तक जम्मू संभाग में घुसपैठ के रास्ते भी बंद हो जाएंगे। इस कारण पुंछ जिले के बालाकोट से शाहपुर तक लगभग 100 किलोमीटर के दायरे को घुसपैठ के लिए इस्तेमाल किए जाने की साजिश की गई है।
विज्ञापन

 
बालाकोट, कीरनी, कस्बा, मालटी, दिगवार, बलनोई, मनकोट, शाहपुर आदि रिहायशी इलाकों में सीमा पार 30 से अधिक लांचिंग पैड के और सक्रिय किए जाने की सुरक्षा एजेंसियों के पास इनपुट हैं। प्रत्येक लांचिंग पैड पर 5-10 प्रशिक्षित आतंकी रखे गए हैं। पाकिस्तानी सेना लगातार इनके संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सेना प्रमुख दे चुके हैं सतर्कता बरतने की हिदायत

इनपुट है कि बर्फबारी के चलते पीरपंजाल के रास्ते भी अगले कुछ दिनों में बंद हो जाने से पहले आईएसआई और पाकिस्तानी सेना अधिक से अधिक आतंकियों को दाखिल कराने की कोशिश करेगी। एलओसी पर अगस्त से अब तक लगभग एक हजार बार सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं हुई हैं। सबसे ज्यादा घटनाएं पुंछ में हुई हैं।  

पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की आड़ में घुसपैठ की कोशिशों को देखते हुए एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। हर संदिग्ध हलचल पर सेना की ओर से नजर है। दो दिन पहले उत्तरी कमान के दौरे पर आए सेना प्रमुख ने भी बर्फबारी तथा लगातार हो रहे सीजफायर उल्लंघन की चुनौतियों के प्रति जवानों को आगाह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed