{"_id":"5e3726da8ebc3e8d3f520427","slug":"pakistani-shelling-damaged-some-houses-in-gould-village-of-jammu-kashmir-intending-to-infiltrate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी गोलाबारी से जम्मू-कश्मीर के गोल्द गांव में कुछ घरों को नुकसान, घुसपैठ कराने की थी मंशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी गोलाबारी से जम्मू-कश्मीर के गोल्द गांव में कुछ घरों को नुकसान, घुसपैठ कराने की थी मंशा
Mon, 03 Feb 2020 01:15 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने रविवार को फिर बालाकोट व मेंढर सेक्टर में सैन्य चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। पाकिस्तानी सेना द्वारा दागे गए करीब आदा दर्जन गोले मेंढर सब डिवीजन मुख्यालय के निकटवर्ती गांव गोल्द गांव में गिरे, इससे कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है। भारी गोलाबारी से बालाकोट और मेंढर क्षेत्र में रहने वाले लोगों में दहशत है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम करीब सात बजे अचानक पाकिस्तानी सेना ने जिले के बालाकोट और मेंढर सेक्टर में संघर्ष विराम का उलंघन करते हुए पहले हैवी मशीनगनों से गोलीबारी करने के साथ ही मोर्टारों से गोले दागने शुरू कर दिए। जिससे पूरे क्षेत्र में डर का माहौल है।
गोलाबारी इतनी जोरदार थी कि उसके धमाके कई किलो मीटर दूर सुनाई दे रहे थे। सेना ने इसका मुंह तोड़ जवाब देना शुरू कर दिया। जिसके चलते करीब आठ बजे दोनों तरफ से गोलाबारी थम गई।

एक सप्ताह में पांच संघर्ष विराम उल्लंघन
पिछले रविवार से लेकर अब तक पूरे एक हफ्ते में पाकिस्तानी सेना की तरफ से जिलेे में कम से कम पांच बार संघर्ष विराम का उलंघन करते हुए कृष्णाघाटी,दिगवार,करमाड़ा,सलोत्री और शाहपुर में गोलाबारी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है।
घुसपैठ कराने की मंशा
जिसके पीछे पाकिस्तानी सेना की मंशा आतंकियों को इस पार घुसपैठ कराने का प्रयास करना है परन्तु चौकस सेना की जोरदार जवाबी कार्रवाई के चलते पाकिस्तानी सेना को हर बार मुंह की ही खानी पड़ रही है।