अभी भी समय है हरकतों में सुधार कर ले पाकिस्तान, वरना यह मौका भी नहीं मिलेगाः फारूक खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौखलाया पाकिस्तान लगातार कश्मीर मुद्दे पर भारत के खिलाफ माहौल बनाने में लगा हुआ है लेकिन उसे कहीं से भी सफलता नहीं मिल रही है। साथ ही घाटी में माहौल खराब करने की फिराक में लगा है। आज यानी कि सोमवार को आतंकियों ने घाटी में एक पोस्टर जारी कर लोगों को धमकी देने की नापाक कोशिश की है। जम्मू-कश्मीर के गवर्नर के सलाहकार फारूक खान ने पाकिस्तान की हरकतों को लेकर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास अभी भी समय है कि वह अपनी इन हरकतों में सुधार कर ले वरना यह अवसर भी खत्म हो जाएगा।
Farooq Khan, Advisor to Governor of Jammu & Kashmir when asked what message he has for 'Pakistani propaganda factories' in J&K: There is still an opportunity for Pakistan to mend its ways, otherwise even this opportunity will slip away. pic.twitter.com/P594c5Iwn6विज्ञापन— ANI (@ANI) September 9, 2019
बता दें कि पाकिस्तान ने एक और घटिया चाल चलते हुए भारत पर आतंकवाद का समर्थन करने का झूठा आरोप लगाया है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान ने भारत को एक डोजियर सौंपा है जिसमें उसने दावा किया है कि भारतीय एजेंसिया पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन कर रही हैं।
इस डोजियर को भारतीय अधिकारियों ने झूठ का पुलिंदा और प्रोपेगेंडा बताते हुए खारिज कर दिया है। अधिकारियों ने डोजियर को पाकिस्तान का भारत को बदनाम करने की कोशिश वाला बताया है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि पड़ोसी देश ने यह झूठा डोजियर क्यों सौंपा लेकिन भारतीय अधिकारियों के अनुसार इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।